स्पा सेन्टरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितता पाये जाने पर 6 स्पा सेंटरों पर हुई कार्यवाही

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधी़क्षक नैनीताल के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक- 08-03-2025 को उ0नि0 मन्जू ज्याला, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अनियमितताएँ पाई गईं-

1- कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर- The your spa, The golden spa, Forever spa, The releaxe unisex spa, इन सभी सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था, ग्राहक की आईडी का सत्यापन नहीं किया गया और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया । इन अनियमितताओं के कारण इन चारो सेंटरों को धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत 10,000-10,000 के चालान किए गए हैं।

2- काठगोदाम क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर- Divine Unisex Spa Centre को चैक किये जाने पर वर्करों का सत्यापन नहीं था, वर्करों के पास मसाज सर्टिफिकेट नहीं थे और विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया गया था, स्पा सेंटर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे और ना ही स्पा सेंटर का लाइसेंस था, इन अनियमितताओं के कारण स्पा सेंटर मालिक का धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत 10,000 का कोर्ट चालान किया गया है और स्पा सेंटर को बंद करवाया गया।

3- Green tea luxury spa centre को चैक किये जाने पर विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था, और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया था। इन अनियमितताओं के कारण स्पा सेंटर का धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 का चालान किया गया।

इस दबिश के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों में हो रही अनियमितताओं को उजागर करते हुए संबंधित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही की है।

पुलिस टीम-

1- उप नि० मन्जू ज्याला

2- हे० का० भूपेंद्र सिंह

3- का० महेंद्र भोज

4- म० का० लता

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण