एस0एस0पी0 नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन मुक्ति अभियान”

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा “दिनांक 05.03.2025 से 01 माह” के लिए प्रदेश भर में भिक्षावृत्ति/कूडा बीनने/गुब्बारे बेचने आदि कार्यों में लिप्त बच्चों के पुर्नवास हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति अभियान” के तहत ” प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल” के दिशा निर्देशन में दीपशिखा अग्रवाल, सीओ लालकुआं द्वारा पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में सभी स्टेकहॉल्डरों एवं पुलिस की ऑपरेशन मुक्ति टीम के साथ अभियान की शुरूआत की गयी।

अभियान की थीम–

“भिक्षा नही शिक्षा दें“ Support to educate a child रखी गई है। प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी को ऑपरेशन मुक्ति का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिनके पर्यवेक्षण में सीओ लालकुआं द्वारा सभी टीमों एवं स्टेक हॉल्डर संस्थाओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में नैनीताल पुलिस द्वारा अभियान में काफी बच्चों को भिक्षावृत्ति से निकालकर स्कूलों में दाखिला कराकर शिक्षा देने की दिशा में बढ चढकर कार्य किया गया। जिस दिशा में इस वर्ष भी भरसक प्रयास करते हुए सार्थक परिणाम हासिल किये जायें।

अभियान को 02 चरणों में चलाया जायेगा-

1. प्रथम चरण 05.03.2025 से 15.03.2025 तक* भिक्षावृत्ति, कूडा बिनने व अन्य कार्यों में लिप्त बच्चों का सत्यापन/चिन्हिकरण कर बच्चों व उनके परिवारों का डाटा तैयार किया जायेगा तथा स्कूलों में दाखिला कराया जायेगा।

2. द्वितीय चरण 16.03.2025 से 31.03.2025 तक सभी स्कूल/कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों, महत्वपूर्ण चौराहों, सिनमाघरों, बस व रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थानों आदि स्थानों पर बच्चों को भिक्षा न दिये जाने के सम्बन्ध मे रैली, बैनर पोस्टर, नुक्कड नाटक, ट्रैफिक चौराहो व धार्मिक स्थल पर लाउड स्पीकरों, सिनेमा घरों में शॉर्ट मूवी, सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक किया जायेगा तथा एन्फोर्समैन्ट की कार्यवाही भी की जायेगा।

इसके साथ ही जनपद में बच्चों की सुरक्षा एवं पुर्नवास हेतु स्थापित विभागों एवं एन0जी0ओ0 का सहयोग लेकर अभियान को सफल बनाया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान मंजू ज्याला प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल, सोमेंद्र सिंह, गुलाब सिंह कंबोज समेत सभी टीम प्रभारी ऑपरेशन मुक्ति व टीम, संजीव कंडारी लेबर इंस्पेक्टर, धरोहर बाल आश्रय गृह हल्द्वानी, वीरांगना बाल आश्रय गृह हल्द्वानी, डीसीपीओ सदस्य अन्य एन0जी0ओ0 उपस्थित रहे।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण