भीमताल स्थित “द पाम रिजॉर्ट” में हुडदंग मचाने वाले 27 लोगों का हुआ चालान, रिजॉर्ट मैनेजर और कर्मियों के विरुद्ध भी की गई कार्यवाही

भीमताल। “द पाम रिजॉर्ट ” भीमताल में रात्रि में कुछ लोगों द्वारा पुनः साउंड बजाकर काफी शोर शराबा/उत्पाद मचाकर रिसॉर्ट के आस पास आवासीय परिवारों तथा वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों के बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी में खलल डाला जा रहा है।

जिस संबंध में सूचना प्राप्त होने पर प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए दिनांक 05.03.2025 की रात्रि में उक्त रिजॉर्ट में दबिश देने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एस ओ जी व अन्य की एक संयुक्त टीम गठित की गई।

नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर मामूर कर तत्काल कार्यवाही करते हुए “द पॉम रिजॉर्ट” भीमताल में रात्रि में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान रिजॉर्ट में ओम साईं कैमिकल कम्पनी मेरठ (उ०प्र०) द्वारा आयोजित एक समारोह में मौके पर कुल 32 व्यक्ति (26पुरुष,06 महिलाएं) मौजूद पाए गए। जहां पर साउंड बजाकर काफी शोर शराबा मचाया जा रहा था।

जिस पर विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल द्वारा रिजॉर्ट में शोर शराबा कर उत्पात मचाने वाले कुल 26 व्यक्तियों के मौके पर ही उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 250/- रुo प्रत्येक के नगद चालान कर कुल 6,500/- रुo संयोजन शुल्क जुर्माना किया गया साथ ही रिजॉर्ट प्रबंधक के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट में 10,000 रुपया का चलान भी किया गया।

रिजॉर्ट में मौजूद उपरोक्त सभी को चेतावनी दी गई कि इस प्रकार के कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो अन्यथा वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। नैनीताल पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में आकस्मिक चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

Related Posts

भीमताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से पांच नए कूड़ा वाहनों को…

18 करोड़ 22 लाख से बनेगा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग

भीमताल। विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास हमेशा जाम की स्थति बनी रहती थी, जिस कारण भीमताल विधानसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश