उत्तराखंड में फिर मौसम ने बढ़ाई ठिठुरन, बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो गया है। जिसके बाद पूरे राज्‍य में मौसम ने करवट ली है। पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज बदलने लगा है। चोटियों पर हिमपात हो रहा है और निचले इलाकों में तेज हवाओं संग हल्की बारिश हो रही है।केदारनाथ धाम में हल्की बर्फबारी हुई है। औली में भी बर्फबारी हुई है। कोटद्वार में बादल छाए हैं। बारिश की संभावना है। मुख्यालय टिहरी में घने बादल छाए हैं। बारिश की संभावना है। उत्तरकाशी समेत सभी तहसील क्षेत्रों में बादल छाए हैं। हल्‍द्वानी में तेज हवाएं चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं।

उत्तरकाशी में दूसरे दिन भी हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील क्षेत्रों में जहां रूक-रूककर हल्की बारिश हो रही है। वहीं, ऊंचाई वाले गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम में हल्की बर्फबारी हो रही है। हालांकि अभी जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार बर्फबारी के चलते गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे समेत किसी ग्रामीण मोटरमार्गों के बंद होने की सूचना नहीं है।

उत्तराखंड में भारी वर्षा-बर्फबारी की चेतावनी-

  • मौसम विभाग ने आज और कल दून समेत समूचे उत्तराखंड में भारी वर्षा-बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
  • आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात और निचले इलाकों में मध्यम से तीव्र वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • वहीं, शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश