38 वे राष्ट्रीय खेलों के समापन कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात रहेगा प्रभावित, यह रहेगा डाइवर्ट प्लान

हल्द्वानी। कल दिनांक 14/2/2025 को समय प्रातः 07:00 बजे से सम्पूर्ण हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

छोटे वाहनों का डायवर्जन-

  • यह डाइवर्जन समय 12:00 बजे से वी०वी०आई०पी० कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
  • बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे वाहन मोतीनगर तिराहा / डिबेर कट तिराहा से डायवर्ट होकर गन्ना सेंटर होते हुए पंचायतघर तिराहा से आर०टी०ओ० रोड होते हुए हनुमान मंदिर से वाया कालाढूंगी होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफ०टी०आई० तिराहा होते हुए आई०टी०आई० तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए कियाशाला तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
  • रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पंचायतघर तिराहा / देवलचौड तिराहा से डायवर्ट होकर आर०टी०ओ० रोड होते हुए हनुमान मंदिर से वाया कालाढुंगी होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य वाहन आई०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा से कियाशाला तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
  • चोरगलिया रोड से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कुँवरपुर तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापुल से पहले गौला नदी कच्चा रास्ता होते हुए आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने मुख्य हाईवे से बांये तीनपानी पलईओवर होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
  • कालाढूंगी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से डायवर्ट होकर वाया मंगोली होते हुए अपन गंतव्य को जायेंगे।
  • अल्मोडा/भवाली रोड से मैदानी क्षेत्र (रामपुर, बरेली, दिल्ली, कालाढुंगी सितारगंज) को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन भवाली चौराहा से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
  • नैनीताल से मैदानी क्षेत्र (रामपुर, बरेली, दिल्ली, कालाढुंगी, सितारगंज) को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
  • मुक्तेश्वर/भीमताल पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन भीमताल खुटानी बैड से डायवर्ट होकर भवाली चौराहा से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड से होते रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से अपने गंतव्य को जायेंगे।
  • भीमताल से हल्द्वानी को आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन भीमताल बाईपास (थाना गेट) से डायवर्ट होकर गोरखपुर तिराहा से खुटानी बैंड से भवाली से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
  • समय 12:00 बजे से बनभूलपुरा गौलापुल फाटक, इन्द्रानगर फाटक, ऑवला गेट रेलवे फाटक से गौलापार की ओर आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
  • समय 12:00 बजे से चोरगलिया से आने वाले समस्त वाहन कुँवरपुर तिराहा से गौलापुल के पास से गौला नदी कच्चा रास्ता से आरटीओ फिटनेश सेंटर के सामने हाईवे से होते हुए तीनपानी फ्लाईओवर से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
  • समय 12:00 बजे से काठगोदाम नारीमन तिराहा से व तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार की ओर समस्त सामान्य वाहनों हेतु आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

महत्वपूर्ण बातें-

  • राष्ट्रीय खेलों के समापन कार्यक्रम स्थल गौलापार स्टेडियम में व्यक्ति पास के आधार पर ही प्रवेश कर सकेंगे।
  • सभी गणमान्य पास धारक समय 12.00 बजे तक कार्यक्रम स्थल में अपना स्थान ग्रहण करें।
  • सभी गणमान्य पास धारक वाया नारीमन चौराहे होते हुए स्टेडियम(कार्यक्रम स्थल) में प्रवेश करेंगे तथा अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करेंगे।
  • कालाढूंगी रोड, बरेली रोड व रामपुर रोड की ओर से (बसों से आने वाले) सभी गणमान्य पास धारक वाया तीनपानी होते हुए कार्यक्रम स्थल गौलापार आयेंगे।
  • गौलापार स्टेडियम के आसपास वाहनों हेतु पर्याप्त पार्किंग बनाई गई हैं वहां से शटल सेवा के माध्यम से ही स्टेडियम पहुंच सकते हैं।
Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन