देहरादून में सामने आया बड़ा जमीन घोटाला, जमीन फर्जीवाड़ा को लेकर 16 पूर्व सैनिकों पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। डिफेंस कालोनी की ‘द सैनिक सहकारी आवास समिति’ के भूखंडों में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। समिति के मूल लेआउट प्लान में छेड़छाड़ कर 680 की जगह 726 प्लाट तैयार कर दिए गए। ओपन स्पेस, पार्क और अन्य सामुदायिक उपयोग के लिए आरक्षित की गई भूमि भी प्लाटिंग कर बेची गई। इस तरह सार्वजनिक उपयोग वाली 18 हजार से अधिक वर्गमीटर भूमि पर खेल कर दिया गया।

प्रकरण में समिति के सदस्य कर्नल रमेश प्रसाद सिंह (सेनि.) की तहरीर पर नेहरू कालोनी पुलिस ने 16 पूर्व सैन्य अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी अधिकारी कर्नल, लेफ्टिनेंट कर्नल, कमांडेंट, स्क्वाड्रन लीडर और मेजर पद से सेवानिवृत्त हैं।

पुलिस को दी गई तहरीर में कर्नल रमेश प्रसाद (सेनि.), ले. कर्नल त्रिजीवन सिंह पयाल (सेनि.) व विजय मोहन नाथ निवासी सेक्टर-चार, डिफेंस कालोनी ने बताया कि वह डिफेंस कालोनी सोसाइटी के सदस्य हैं। ‘द सैनिक सहकारी आवास समिति लिमिटेड’ का रजिस्ट्रेशन वर्ष 1967 में रजिस्ट्रार, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव सोसाइटी, लखनऊ के अंतर्गत किया गया था। जिसका गठन सैनिक, पूर्व सैनिक और सैनिक परिवारों की आवासीय जरूरत और अन्य कल्याण के लिए किया गया था।

प्रारंभिक तौर पर 680 प्लाटों का स्वीकृत लेआउट प्लान तैयार हुआ। जिसे 13 दिसंबर 1967 को यूपी टाउन एंड प्लानिंग डिपार्टमेंट, लखनऊ की स्वीकृति के अंतर्गत मान्यता मिली। लेकिन, समय के साथ समिति के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों ने प्लाट की संख्या मनमाने और फर्जी ढंग से बढ़ाकर 726 कर दी। इस तरह 18 हजार वर्गमीटर से अधिक सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर प्लाटिंग कर उसे बेच दिया गया।

आरोप है कि समिति के नियमों के विपरीत जाकर गैर सैन्य पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को भी प्लाट बेचे गए। यहां तक कि सर्किल रेट से भी कम दर पर प्लाट बेचे गए। जिससे मोटी धनराशि की उगाही की गई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इनके विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा-

सेवानिवृत्त कर्नल आरएस कली, वीरभान सिंह, एसएम गुसांई, आरएस पैन्यूली व एसएल पैन्यूली। सेवानिवृत्त कैप्टन टीपी कुंडालिया, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल एएस कंडारी, पीएस राणा, सीपी सती, जीएस बिष्ट, एसएस बिष्ट व एसपीएस नेगी। सेवानिवृत्त मेजर एमएस नेगी व सेवानिवृत्त कमांडेंट एसएस रावत। सेवानिवृत्त पीओएमए वीके नौटियाल व सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर एसएस बिष्ट।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन