शुरूआत में बीजेपी चल रही है आप से आगे, बीजेपी 37 सीटों पर व आप 27 सीटों पर बनाई हुई है बढ़त

दिल्ली। यहां विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतगणना जारी है। आयोग 8 फरवरी को 70 सदस्यीय दिल्ली चुनाव 2025 के नतीजे घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

भाजपा ने शुरुआती रुझान में बहुमत हासिल कर लिया है और 37 सीट पर आगे हैं। बहुमत के लिए 36 सीट की जरूरत है। आप अभी 27 सीट पर आगे है। भाजपा की शिखा राय, कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा, आप उम्मीदवार मनीष सिसौदिया, सौरभ भारद्वाज सहित कई उम्मीदवारों को मतगणना से पहले विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया।

ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत और AAP को झटका लगने की भविष्यवाणी की गई है। आज का फैसला राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच साल की सरकार तय करेगा। पी-मार्क पीपुल्स पल्स, जेवीसी पोल, पीपल्स इनसाइट और चाणक्य स्ट्रैटेजीज सहित अधिकांश एग्जिट पोल ने दिल्ली में भाजपा की आसान जीत की भविष्यवाणी की है।

इस बीच मैट्रिज़ ने दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान लगाया। माइंड ब्लिंक और वी प्रेसीड एकमात्र एग्जिट पोल हैं, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल की AAP के लिए भारी जीत की भविष्यवाणी की थी। प्रमुख उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

आप उम्मीदवार और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस नेता अलका लांबा और भाजपा के रमेश बिधूड़ी के खिलाफ चुनाव लड़ा। जंगपुरा सीट पर AAP के मनीष सिसोदिया का मुकाबला बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस के फरहाद सूरी से था।

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण