आबकारी विभाग में कई अधिकारियों के हुए तबादले

देहरादून। उत्तराखंड के आबकारी विभाग में कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें प्रमुख जिलों जैसे देहरादून, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और पौड़ी गढ़वाल के जिला आबकारी अधिकारियों (डीईओ) को बदला गया है।

देहरादून में इस बार कुंवर पाल सिंह को चार्ज दिया गया है।

संयुक्त आयुक्त केके कांडपाल को कुमाऊं मंडल का संयुक्त आबकारी आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, उन्हें उच्च न्यायालय में आबकारी विभाग के खिलाफ मुकदमों की पैरवी का भी जिम्मा सौंपा गया है।

विवेक सोनिकिया को उप आबकारी आयुक्त ऊधमसिंहनगर क्षेत्र और उच्च न्यायालय में पैरवी का जिम्मा सौंपा गया है।

तपन कुमार पांडेय को नैनीताल प्रवर्तन दल की जिम्मेदारी से हटाकर चमोली जिले का आबकारी अधिकारी बनाया गया है।

राजीव चौहान, जो पहले जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंहनगर थे, अब सहायक आबकारी आयुक्त के रूप में आयुक्त कार्यालय देहरादून में तैनात होंगे।

नाथूराम जोशी को ऊधमसिंहनगर प्रवर्तन से ट्रांसफर कर वहां का जिला आबकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

हरीश जोशी को देहरादून से हटाकर नैनीताल प्रवर्तन दल की जिम्मेदारी दी गई है।

कैलाश चंद बिंजौला को हरिद्वार का जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है।

प्रमोद गैठानी को हरिद्वार प्रवर्तन दल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजेंद्र लाल को चंपावत का जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है, जबकि तारा चंद पुरोहित को प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून में तैनात किया गया है।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 3 views
कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय  विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 4 views
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 2 views
विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार