विधानसभा अध्यक्ष खण्डूडी ने विधानसभा भवन में किया ध्वजारोहण

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित विधानसभा भवन में ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रध्वज फहराया साथ ही पुलिस परेड की सलामी भी ली। गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी उपस्थित लोगों को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश की लोकतांत्रिक प्रणाली और भारतीय संविधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने भारतीय संविधान के उद्देशिका को जीवन में अपनाने और उसकी अवहेलना न करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर विधानसभा कर्मियों को संविधान उद्देशिका की शपथ दिलाई गई, जिससे सभी ने संविधान की रक्षा और उसके सिद्धांतों को अपनाने की शपथ ली।

खण्डूडी ने संविधान के महत्व को बताते हुए कहा कि हमारे संविधान के सिद्धांतों में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना निहित है, जो हमारे देश की प्रगति और विकास में मार्गदर्शक बने हुए हैं। हमें अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को मिष्ठान वितरण किया और उन्हें गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी। बच्चों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में समझाया और उन्हें अपने देश की सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए।

विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम के अंत में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह दिन हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति हमारी जिम्मेदारी का स्मरण भी करवाया है।

इस अवसर पर अपर सचिव विधायी अरविन्द भट्ट, प्रभारी सचिव विधानसभा हेम पन्त, विशेष कार्यधिकारी अशोक शाह, विशाल शर्मा, दीप चन्द आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

Exploring the Best Local Events in Nainital: A Complete Guide

Overview of Local Events in Nainital Key Festivals and Fairs Activities for Tourists and Locals How to Plan Your Visit to Local Events

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 2 views
कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय  विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 3 views
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 2 views
विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार