बड़ी खबर:- महाराष्ट्र के एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत

महाराष्ट्र। नागपुर के पास एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजे विस्फोट हुआ।

बचाव और चिकित्सा कर्मचारी घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। बताया गया है कि इस धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

धमाके से दहल गए लोग-

यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इलाके के लोग इससे दहल गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विस्फोट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ है। इस हादसे में 5 से 6 लोग घायल हुए हैं।अब तक मिली जानकारी के मुताबिक धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। यह विस्फोट जवाहरनगर की एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अधिकारियों ने एक बयान में कहा, “आज सुबह भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट की दुर्घटना हुई है। इस हादसे में जिंदा बचे हुए लोगों की तलाश के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात हैं और बचाव कार्य जारी है।”

वहीं हादसे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भंडारा जिले में एक आयुध कारखाने में विस्फोट और छत गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई तथा कई अन्य फंस गए। मृतक श्रमिक को श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 6 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 6 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 8 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 10 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा