हल्द्वानी। आज नगर निकाय चुनाव को लेकर काफी लोगों में उत्साह देखने को मिल रही है। और सभी प्रत्याशियों में भी उत्साह दिखाई दे रही है। सभी अपने नजदीकी वोटर बूथ में जा कर अपने मत का प्रयोग कर मतदान को रोचक बना रहे हैं।
वहीं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भी आवास विकास स्थित विवेकानंद स्कूल में लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी किया। उन्होंने चुनाव को प्राथमिकता देते हुए सभी प्रदाताओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने मतों का सही उपयोग करें।





