कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के समर्थन में दमुआढुंगा में उमड़ा जन सैलाब

हल्द्वानी। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी आज सुबह से ही अपने जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहे। उन्होंने वार्ड नंबर 5 पॉलीशीट, वार्ड नंबर 57, 58, 59, 60, वार्ड 11 आनंदबाग और वार्ड नंबर 35, 36, 37 दमुआढुंगा में जनता से मुलाकात की और कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की।

दमुआढुंगा में हुए रोड शो में ललित जोशी को भारी जनसमर्थन मिला। रोड शो में स्थानीय लोगों की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल दिखा। इस दौरान ललित जोशी ने दमुआढुंगा के निवासियों को मालिकाना हक दिलाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की नजूल भूमि की समस्या को लेकर अब तक केवल राजनीति होती रही है, लेकिन वह इस मुद्दे का स्थायी समाधान करेंगे।

उन्होंने यह भी वादा किया कि दमुआढुंगा में महिलाओं के लिए शौचालय और ठेला-फेरी वालों के लिए वेंडर जोन बनाए जाएंगे। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि हर गरीब को उसका अधिकार दिलाने के लिए वह हर संभव लड़ाई लड़ेंगे।

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि जनता का उत्साह और समर्थन उनके हौसले को बढ़ा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि हल्द्वानी की जनता कांग्रेस को भारी समर्थन देकर नगर निगम का चेहरा बदलने का मौका देगी।

वहीं सुबह जन संपर्क अभियान की शुरुआत में ललित जोशी ने मॉर्निंग वॉकर वेलफेयर क्लब के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने विजन को साझा किया और बताया कि वह हल्द्वानी के विकास के लिए कैसे काम करेंगे। उनका कहना था कि हल्द्वानी को एक नई दिशा देने के लिए उनकी योजनाएं तैयार हैं। इसके साथ ही पॉलीशीट में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी अनीता जोशी के साथ जनसंपर्क के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने जनता के उत्साह और सहयोग को अपनी ताकत बताया। आनंदबाग में भी उन्होंने अपने पक्ष में वोट की अपील की और क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, विनोद जोशी, गिरीश चन्द्र पांडे, सूरज गौनिया, मोहन सनवाल, ललित रावत, सविता गुरुरानी, अनीता बिष्ट, तरुण उपाध्याय, सुभाष चंद्र गुप्ता, हरीश चंद्र पांडेय, बीसी छिमवाल, एनके मेहता, डॉ. खुलर, सरदार चरनजीत सेठी, प्रेम मदान, अमित अग्रवाल, सरदार कुलवंत नागपाल, बसंत जोशी, खीमानंद सनवाल, सरदार निमी, सागर चंद्र, भुवन चंद्र जोशी, सुनील सहानी, विपिन ब्ल्यूटिया, विशाल शर्मा, सरदार गुरविंदर कोहली, उमेश सती, संजीव उपाध्याय, नारायण पाल, जयंत टप्पू , दामोदर गुप्ता, राजेश गुप्ता, कमल तिवारी, भूपेश भट्ट, विजेंद्र चौहान, डॉ. राजीव गुप्ता, सरदार लक्की चड्डा, सरदार जसपाल, समर्थ अग्रवाल, राजपाल, सरदार बीटू वीर आदि मौजूद रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश