गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन, गांधी जी का सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी-ईमानदारी आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत : एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट

हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में कांग्रेसजनों द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता के लिए एकजुट किया। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र को दिशा देने का कार्य करते हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि दोनों महान नेताओं के आदर्शों को अपने जीवन और सार्वजनिक आचरण में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

जिला कांग्रेस महामंत्री मलय बिष्ट ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन देश के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। गांधी जी ने हमें सत्य, अहिंसा और सामाजिक एकता का संदेश दिया, जबकि शास्त्री जी ने अपने कर्म और सादगी के माध्यम से देशसेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी को इन दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित एवं समाजहित में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हरीश मेहता, नरेश अग्रवाल, गोविंद बगडवाल, जया कर्नाटक, शोभा बिष्ट, रत्ना श्रीवास्तव, रेनू तोमर, मंजू पाण्डे, देवकी आर्य, गिरीश पाण्डे, हेमंत साहू, संदीप जोशी, संजु उप्रेति, राजेंद्र उपाध्याय, गोविन्द बिष्ट, प्रेम चौधरी, मनोज बिष्ट, रंजीत डसीला, बबलू बिष्ट, अजय शर्मा, प्रेम चौधरी, मोहम्मद दिलशाद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में चल रहा तीन दिवसीय वार्षिक टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा 2026’ रविवार को बेहद उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हो गया। स्कूल…

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक शुक्रवार को विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 8 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

  • By Tanuja
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 7 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 5 views
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील

  • By Tanuja
  • October 28, 2026
  • 8 views
डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील