विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय रहा नैनीताल आंचल दुग्ध संघ प्लांट, सुंदरकांड-हवन और आरती से गूंजा परिसर

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के दुग्धशाला प्लांट परिसर में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और सुंदरकांड पाठ की भक्तिमय गूंज, हवन-यज्ञ की पवित्र आहुतियों और भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से पूरा परिसर आध्यात्मिक माहौल में सराबोर रहा।

इस अवसर पर प्लांट में स्थापित मशीनरी एवं विभिन्न उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर मशीनरी के सुचारु संचालन, कार्यों में सफलता तथा नैनीताल आँचल दुग्ध संघ की निरंतर उन्नति और खुशहाली की कामना की। सुंदरकांड पाठ के उपरांत हवन-यज्ञ में श्रद्धापूर्वक आहुतियां दी गईं।

इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की विधिवत आरती की गई। आरती के दौरान पूरा परिसर भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंज उठा। आरती के पश्चात उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस दौरान अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी यांत्रिक राजू दुमका, प्रभारी उत्पादन उमेश सिंह राणा, दिनेश चंद्र जोशी, विनोद सुनाल, संतोष करायत, लाल सिंह बिष्ट, मोहन पाठक, प्रवीण कोहली, विनोद, दिनेश कुलौरा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, पुष्पा तिवाड़ी, अंजू कांडपाल, सोनाली , बबीता, शंकर दत्त शर्मा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Posts

दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है दुग्ध संघ – मुकेश बोरा

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से दीपावली से पहले बिंदुखत्ता क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के उत्पादकों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित कर त्योहार…

दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने जताया आभार

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अवगत कराया कि दुग्ध उत्पादकों के हित में दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा 30 करोड़ रुपये की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

  • By Tanuja
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 7 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील

  • By Tanuja
  • October 28, 2026
  • 8 views
डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील