ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत गरिमामय और देशभक्ति के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय परिवार ने इस अवसर पर देश के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की निरंतर प्रगति का संकल्प लिया।

समारोह की शुरुआत परिसर के निदेशक प्रो. (डॉ.) एम.सी. लोहनी द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। उपस्थित संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रो. लोहनी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान की अभूतपूर्व उपलब्धियों पर विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में नवाचार, अनुशासन और समर्पण के साथ योगदान देने का आह्वान किया।

ध्वजारोहण के उपरांत एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत अनुशासित और भव्य परेड ने सभी में देशभक्ति का संचार किया। इसके पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विविध प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों के बैंड दल द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति धुनों, समाज को संदेश देती विचारोत्तेजक माइम और स्किट प्रस्तुतियों तथा शास्त्रीय नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में संकाय सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Related Posts

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में चल रहा तीन दिवसीय वार्षिक टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा 2026’ रविवार को बेहद उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हो गया। स्कूल…

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक शुक्रवार को विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

  • By Tanuja
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 7 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील

  • By Tanuja
  • October 28, 2026
  • 8 views
डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील