उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विविध कार्यक्रमों का शुभारम्भ

हल्द्वानी। दिनांक 07 अगस्त 2026 को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा भारत के राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 10 बजे वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रोफेसर रेनू प्रकाश ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए वन्दे मातरम् के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह गीत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणाशक्ति रहा है तथा आज भी देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का सशक्त प्रतीक है।

इस अवसर पर निदेशक अकादमिक प्रोफेसर पी. डी. पंत ने राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति तथा राष्ट्रीय मूल्यों की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से इन आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि वन्दे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना, त्याग, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में इसकी ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख करते हुए विश्वविद्यालय परिवार से राष्ट्रहित एवं राष्ट्रीय चेतना से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के लिए विश्वविद्यालय के आगामी कार्यक्रमों में देशभक्ति गीतों एवं राष्ट्रीय मूल्यों से संबंधित गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव डॉ. खेम राज भट्ट ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के 150 से अधिक शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत योग विभाग द्वारा वन्दे मातरम् विषयक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 68 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय गीत के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका तथा राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता का विकास करना था। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यह विशेष श्रृंखला 07 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक चलेगी।

इस अवधि में वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें समान्‍य ज्ञान प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगित तथा निबन्‍ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी निदेशकगण, प्राध्यापक, प्रशासनिक अधिकारी, कुलसचिव, डॉ भानू जोशी, डॉ दीपक कुमार, डॉ नीता देबोलियाोलिया, दीक्षा बिष्‍ट, डॉ गोपाल सिंह गौनिया डॉ नमिता वर्मा, डॉ किशोर कुमार, श्रीमती शैलजा तथा विश्वविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 9 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 10 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन