दमुआढुंगा में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार के कार्यक्रम के तहत किया गया बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजित

हल्द्वानी। अम्बेडकर पार्क दमुआढुंगा में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार के कार्यक्रम के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर में सैकड़ों लोगों द्वारा अपनी शिकायतें दर्ज कराई अधिकांश दर्ज शिकायतों का निपटारा मौके पर ही विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया।

शिविर में सैकड़ों लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया गया। बहुउददेशीय शिविर में 89 लोगों द्वारा विभिन्न समस्याएं दर्ज की और मौके पर अधिकांश शिकायतों का समाधान किया गया।

शिविर में क्षेत्रीय लोगों द्वारा क्षेत्र में अनेक युवाओं के नशे में गिरफ्त होने की बात रखते हुए क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाने का अनुरोध किया।

बहुउउदेशीय शिविर में अपर जिलाधिकारी विवेक राय द्वारा प्रतिभाग कर आमजनता से रूबरू हुये और क्षेत्रीय लोगों की अधिकांश शिकायतोें का विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर समस्या का समाधान किया।

बहुउउदेशीय शिविर में मुख्यतयाः क्षेत्र में नशे में लिप्त युवाओं की समस्या, नालियों में कूड़ा डालने की समस्या, एडीबी द्वारा सड़क खोदने के उपरान्त मरम्मत नहीं करने, विद्युत पोल शिप्टिंग कराने, राशन कार्ड बनवाने,पेयजल की समस्या तथा भूमि विवाद से सम्बन्धित मुख्य समस्यायें लोगों द्वारा उठाई गई।

अपर जिलाधिकारी ने कहा क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान में लोगों का सहयोग आवश्यक है तभी हम दमुवांढूगा क्षेत्र को नशे से निजात दिला सकते हैं। उन्होंने कहा इस कार्य के लिए क्षेत्रीय लोगों की सक्रियता आवश्यक है।

अपर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित पुलिस महकमे के अधिकारियों के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं को नियमित चैंकिग अभियान चलाने के निर्देश दिये साथ ही उन्होंने नशे में लिप्त लोगों की काउसलिंग करने के भी निर्देश दिए।

दमुवाढूगां क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नगर निगम का कूड़ा वाहन की कोई समय निश्चित नहीं है इससे लोग अपने घरों का कूड़ा नालियों में डाल रहे है। अपर जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को कूड़ा वाहन का एक समय निश्चित करने के निर्देश दिये और जिन लोगों द्वारा कूड़ा नालियों में डाला जा रहा है सीसी कैमरे की सहायता से निगरानी कर सम्बन्धित व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

शिविर में टीकाराम टम्टा ने भूमि की समस्या से अवगत कराया कि उनके द्वार एक प्लाट क्रय किया था लेकिन वर्तमान में उक्त प्लाट का सीमान्कन नही हो पा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक को स्थलीय भ्रमण कर प्लाट चिन्हिकरण करने के निर्देश दिए।

शिविर में लोगों ने विद्युत पोल शिफ्टिंग कराने के निर्देश दिए जिस पर अपर जिलाधिकारी ने विद्युत महकमे के अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार विद्युत पोल शिफ्टिंग कराने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय लोगों द्वारा बताया गया कि पानी आने का कोई समय निर्धारित नही है जिस पर अपर जिलाधिकारी ने पेयजल महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिए जब नलों मे पानी छोडा जाता है उसकी समयावधि निर्धारित कर ली जाए और लोगों को नलों में पानी छोडने का समय की सूचना दे दी जाए ताकि लोग उक्त समय में पानी भर सकें।

शिविर में 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 37 लोगों की जांच एवं औषधि वितरण, वृद्वा, दिव्यांग, वृद्धा पेंशन के 13 लोगों को फार्म वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा दवाईयां एवं कृषि यंत्र, बीज साथ ही शिविर में विद्युत, जल संस्थान के बिलों में संशोधन, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्डों ऑनलाईन आदि किए गए साथ ही शिविर में नव विवाहितों का विवाह यूसीसी के तहत पंजीकरण भी किया गया।

शिविर में नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, उपजिलाधिकारी राहुल साह, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित विभागीय अधिकारी, क्षेत्रवासी एवं मातृशक्ति उपस्थित थे।

Related Posts

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

हल्द्वानी। डॉ. मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल* के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की…

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में चल रहा तीन दिवसीय वार्षिक टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा 2026’ रविवार को बेहद उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हो गया। स्कूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 6 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 7 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

  • By Tanuja
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 7 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा