हल्द्वानी। नगर निगम ने बालिका सुरक्षा और नेशनल गेम्स की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीट लाइट सुधारने का विशेष अभियान नगर आयुक्त ऋचा सिंह द्वारा चलाया गया।
इस दौरान आज नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों को लेकर विशेष अभियान चलाया गया जिसमें 96 लाइटों को सही किया गया साथ ही 8 नई लाइटों को भी अंधेरे वाले स्थान पर लगाया गया इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी महोदया के निर्देश के क्रम में रामपुर रोड पर नगर निगम की सीमा से बाहर टांडा बैरियर तक का सर्वे उरेडा के परियोजना अधिकारी गौतम आर्य के साथ किया गया।
इस क्रम में आज उरेडा के द्वारा टांडा बेरियर पर तीन लाइट, बेलबाबा से देवलचौड़ चौराहे तक अंधेरे वाले स्थानों पर 7 लाइट आज लगाई गई है।





