हाई कोर्ट के आदेश पर बागेश्वर में खरिया खनन पर लगी रोक

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बागेश्वर जिले की तहसील कांडा के कई गांवों में खड़िया खनन से उत्पन्न गंभीर समस्याओं पर स्वतः संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद पूरे बागेश्वर में खड़िया खनन पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट के अनुसार, खड़िया खनन करने वालों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए वनभूमि और सरकारी भूमि पर अवैध खनन किया। इसके कारण पहाड़ियां दरकने लगी हैं और गांवों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि यह स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। फोटोग्राफ और वीडियो के माध्यम से इस खतरे को उजागर किया गया है।

ग्रामीणों ने अपने प्रार्थनापत्र में कहा कि डीएम, सीएम और प्रशासन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे। जिनके पास साधन थे, वे हल्द्वानी चले गए, लेकिन गरीब ग्रामीण अभी भी दरारों वाले खतरनाक घरों में रहने को मजबूर हैं। अवैध खनन के कारण उनकी कृषि भूमि बर्बाद हो रही है। बारिश के दौरान इन दरारों में पानी भरने से भूस्खलन का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने खनन पर रोक लगाने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने की मांग की है।

हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निदेशक खनन और सचिव औद्योगिक को 9 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। साथ ही, डीएफओ बागेश्वर, जिला खनन अधिकारी, और स्टेट लेवल पर्यावरण सुरक्षा प्राधिकरण को पक्षकार बनाते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

मामले की अगली सुनवाई 9 जनवरी को होगी, जहां सभी संबंधित पक्षों की रिपोर्ट और बयान पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में ग्रामीणों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने के लिए दो न्यायमित्र नियुक्त किए थे। उनकी रिपोर्ट को भी अगली सुनवाई में पेश किया जाएगा।

उत्तराखंड हाईकोर्ट का यह कदम बागेश्वर के ग्रामीणों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आया है। अवैध खनन के खिलाफ यह सख्त रुख क्षेत्र में पर्यावरण और जनजीवन की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन