नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, फर्जी उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी धारण करने वाले को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। कल थाना काठगोदाम में एक व्यक्ति द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी धारण कर एक घर में घुसने का मामला सामने आया, जिसमें उसने घर के मालिक और उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।

घटना का विवरण-कैलाश चन्द्र पाण्डे, निवासी कृष्णा बिहार कालोनी, काठगोदाम ने शिकायत दी कि एक व्यक्ति पिछले एक वर्ष से उनके मकान में रात के समय आता-जाता रहा है। 05.01.2025 को उसी व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर उनके घर में घुसने का प्रयास किया और मना करने पर वादी, उसकी पत्नी व पड़ौसी के साथ गाली गलौच, बदतमीजी और जान से मारने की धमकी दी।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही व गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

मामले में प्रकाश चंद्र एसपी हल्द्वानी, नितिन लोहनी पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट के नेतृत्व में उ0नि0 कृपाल सिह दौराने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कांस्टेबल की वर्दी धारण की थी, और वर्दी का रौब दिखाने लगा। आरोपी का नाम संजय कुमार पुत्र कली राम निवासी मायापुर, रूपपुर, मिर्जापुर, सहारनपुर उ0प्र0 का निवासी है।

काठगोदाम पुलिस द्वारा फर्जी पुलिस से उसके पुलिस प्रशिक्षण स्थल, प्रशिक्षण अवधि, वर्तमान पोस्टिंग आदि की जानकारी ली गई तो संजय कुमार के हाथ पांव फूल गए और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।संजय कुमार ने पुलिस से संबंधित जानकारी मांगने पर अपने झूठे दावों को स्वीकार किया और बताया कि वह एक एजेंसी में काम करता है।

जांच में यह भी पता चला कि आरोपी के पास जो वर्दी और परिचय पत्र था, वह पूरी तरह से फर्जी था।मिर्जापुर थानाध्यक्ष से संपर्क करने पर यह पुष्टि हुई कि संजय कुमार का पुलिस से कोई संबंध नहीं है।

संजय कुमार के खिलाफ कूटरचित वर्दी और पहचान पत्र रखने, पुलिस के नाम पर धोखाधड़ी करने, और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में FIR NO- 04/2025 धारा- 204/319(2)/336(3)/351(2)/352 BNS पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम-

1- थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक सिंह बिष्ट

2- SI कृपाल सिंह

3- HC प्रताप गढ़िया

4- HC श्याम सिंह राणा

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार