विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय रहा नैनीताल आंचल दुग्ध संघ प्लांट, सुंदरकांड-हवन और आरती से गूंजा परिसर

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के दुग्धशाला प्लांट परिसर में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और सुंदरकांड पाठ की भक्तिमय गूंज, हवन-यज्ञ की पवित्र आहुतियों और भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से पूरा परिसर आध्यात्मिक माहौल में सराबोर रहा।

इस अवसर पर प्लांट में स्थापित मशीनरी एवं विभिन्न उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर मशीनरी के सुचारु संचालन, कार्यों में सफलता तथा नैनीताल आँचल दुग्ध संघ की निरंतर उन्नति और खुशहाली की कामना की। सुंदरकांड पाठ के उपरांत हवन-यज्ञ में श्रद्धापूर्वक आहुतियां दी गईं।

इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की विधिवत आरती की गई। आरती के दौरान पूरा परिसर भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंज उठा। आरती के पश्चात उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस दौरान अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी यांत्रिक राजू दुमका, प्रभारी उत्पादन उमेश सिंह राणा, दिनेश चंद्र जोशी, विनोद सुनाल, संतोष करायत, लाल सिंह बिष्ट, मोहन पाठक, प्रवीण कोहली, विनोद, दिनेश कुलौरा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, पुष्पा तिवाड़ी, अंजू कांडपाल, सोनाली , बबीता, शंकर दत्त शर्मा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मंत्री सौरभ बहुगुणा का मुकेश बोरा ने जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। बरसात और देवीय आपदा की परिस्थितियों तथा आगामी…

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य एवं धारी-पोखराढ़ निवासी किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से दुग्ध संघ एवं प्रबंध कमेटी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 8 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन