मौसम विभाग के Orange Alert के दृष्टिगत एस.एस.पी नैनीताल ने सभी पुलिस एवं आपदा राहत इकाइयों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

नैनीताल। दिनांक 2 सितंबर 2026 को जनपद नैनीताल में Orange Alert जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र दौर की संभावना है।

मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ-साथ एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं अन्य संबंधित आपदा राहत इकाइयों को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने आपदा उपकरणों एवं संसाधनों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नदी-नालों, गधेरों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए तथा जलस्तर बढ़ने अथवा किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके अतिरिक्त नदी-नालों एवं संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास निवास करने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक एवं निर्देशित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना से बचा जा सके।

जनपदवासियों से अपील-

पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें तथा नदी-नालों, गधेरों एवं भूस्खलन संभावित संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस/आपदा राहत दल से संपर्क करें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 8 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन