PNB के CSR सहयोग से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

हल्द्वानी। पंजाब नेशनल बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी की सेंट्रल कंप्यूटर लैब के लिए कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर मंगलवार को विश्वविद्यालय में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनुपम, महाप्रबंधक (अंचल प्रमुख), देहरादून, पंजाब नेशनल बैंक तथा विशिष्ट अतिथि श्री सिद्धार्थ अधिकारी, उपमहाप्रबंधक (मंडल प्रमुख), हल्द्वानी, पंजाब नेशनल बैंक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने की। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अपनी CSR पहल के अंतर्गत विश्वविद्यालय की सेंट्रल कंप्यूटर लैब के लिए कुल 30 कंप्यूटर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। प्रथम चरण में 10 कंप्यूटर विश्वविद्यालय को प्रदान किए गए हैं। शेष कंप्यूटर आगामी चरणों में उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुआ। स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रो. जीतेन्द्र पाण्डे ने पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा, विशेषकर Open and Distance Learning में Digital Infrastructure, Online Learning, E-Content, Training तथा Technology-enabled Student Support का महत्व लगातार बढ़ रहा है। PNB का यह सहयोग विश्वविद्यालय की डिजिटल अधोसंरचना को और मजबूत करेगा तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए उपयोगी होगा।

विशिष्ट अतिथि श्री सिद्धार्थ अधिकारी ने PNB की CSR गतिविधियों तथा शिक्षा के क्षेत्र में बैंक के सामाजिक दायित्वों पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि श्री अनुपम ने कहा कि शिक्षा और तकनीक के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने में संस्थानों के बीच सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं डिजिटल गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग की भावना व्यक्त की।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने पंजाब नेशनल बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तकनीक आज शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। विश्वविद्यालय में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को बेहतर Learning Support मिलेगा तथा विभिन्न Academic, Training और Digital Learning Activities को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि PNB की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में Corporate Social Responsibility का एक उपयोगी उदाहरण है।

कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा अन्य अधिकारियों का विश्वविद्यालय को सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक की ओर से श्री दीप चन्द्र, सहायक महाप्रबंधक तथा श्रीमती बबीता कांडपाल, मुख्य प्रबंधक, हल्द्वानी सहित अन्य अधिकारी तथा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. गिरिजा पाण्डेय, प्रो. रेनू प्रकाश, प्रो. राकेश रायाल, प्रो. अरविन्द भट्ट, प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट एवं सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 8 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 10 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन