124वां नंदा देवी मेला महोत्सव 16 से 23 सितंबर तक होगा भव्य आयोजन, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

नैनीताल। आगामी 16 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक नैनीताल मुख्यालय में आयोजित होने वाले 124 वें नंदा देवी मेला महोत्सव को भव्य, दिव्य और स्थानीय परम्परा एवं लोक संस्कृति के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को जिला कार्यालय सभागार नैनीताल में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में पूर्व तैयारियों को लेकर विस्तृत बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, राम सेवा समिति, मंदिर समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि,विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि नंदा देवी मेला जनपद वासियों की आस्था का प्रतीक है। इस मेले में हमारी संस्कृति, लोक कला और परम्परा की झलक स्पष्ट रूप से दिखनी चाहिए। मेले के दौरान आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय लोक परंपरा पर आधारित होंगे। मेले में स्थानीय व उत्तराखंड की लोक संस्कृति से जुड़े लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मेले में स्टालों का आवंटन किया जाएगा। इसमें हाउस ऑफ हिमालया ब्रांड, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों के उत्पादों के विशेष स्टाल लगाए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने मेले को प्लास्टिक मुक्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी प्लास्टिक का उपयोग नही होना चाहिए। मेले को भव्य बनाने हेतु पूरे नगर को विद्युत लाइटों से जगमगाया जाएगा। ठंडी सड़क क्षेत्र में विशेष प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि समय से पूर्व यह कार्य कर लिया जाय। इसके अतिरिक्त जहॉं जहॉं स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है लगा ली जाय।

बैठक में मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित विभागों निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को पंडाल, टेंट निर्माण, स्टालों व मंच निर्माण सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए पारदर्शी टेंडरिंग प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

उन्होंने कहा कि समय रहते यह कार्य कर लिए जाय ताकि बाद में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि श्री रामसभा स्थल,मंदिर परिसर से बाहर व मेला स्थल की सभी व्यवस्थाओं को बेहतर रखा जाय इस हेतु उपजिलाधिकारी व ईओ नगर पालिका श्री राम सेवा समिति के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि डोला जिन-जिन मार्गों से होकर जाता है, उन मार्गों का लोकनिर्माण विभाग, नगर पालिका एवं सिंचाई विभाग संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर मार्ग मरम्मत कर लें। लोकनिर्माण विभाग को मेले से पूर्व लोअर मॉल रोड को सुचारू करने के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग को डीएसए मैदान में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु तथा मेला क्षेत्र में कीचड़ न हो इसके लिए कंक्रीट डालने के निर्देश दिए गए।

मेले के दौरान नगर में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश नगर पालिका को दिए गए। पेयजल विभाग को पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने, टैंकर एवं स्टैंड पोस्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में अवगत कराया कि मेले के दौरान स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। विद्युत विभाग को झूलते तारों को ठीक करने तथा वन विभाग को मार्गों में आने वाले पेड़ों की लोपिंग करने के निर्देश दिए गए।

मेले के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा करते हुए पुलिस विभाग को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखा जाय।

मेले के दौरान परिवहन विभाग को यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ ही आने वाले यात्रियों, श्रद्धालुओं हेतु रोडवेज की अतिरिक्त बसों की व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था करने को कहा गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य मेले के दिन नैनीताल मुख्यालय की समस्त ठेका मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी।

बैठक में मेले के दौरान प्रतिदिन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में सूचना, संस्कृति, पर्यटन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि 124 वां नंदा देवी मेला जनपद की पहचान है। इसे भव्यता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे, पुलिस अधीक्षक (यातायात) जगदीश चंद्र, अपर जिलाधिकारी शौरभ असवाल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक, पुलिस उपाधीक्षक रविकांत सेमवाल, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज शाह, सचिव जगदीप बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, होटल एसोशिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, व्यापार संघ के अध्यक्ष मारुति नंदन शाह, सचिव शिव शंकर, डीएसए सचिव मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण, पेयजल, जल संस्थान, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, पर्यटन विकास अधिकारी, सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन