एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में रामनगर पुलिस और SOG नैनीताल की बड़ी सफलता, 10 हजार का इनामी लुटेरा ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा सभी अधीनस्थों को विशेष कार्ययोजना बनाकर टीम गठित कर वांछित/इनामी अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में गठित कोतवाली रामनगर पुलिस एवं एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए ₹10,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

दिनांक 29.04.2026 को इनामी अभियुक्त और उसके साथियों ने रामनगर के हाथीडगर क्षेत्र में स्कूटियों से वादी सुरजीत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी तुमडिया डाम द्वितीय, मालधन चौड़, रामनगर का पीछा कर उनके वाहन को रोककर तमंचे की नोंक में जान से मारने की धमकी देकर वादी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस संबंध में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या:– 128/2026, धारा 115/ 109/ 351(3) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त लूट की घटना में संलिप्त अभियुक्त के 03 साथियों को लूट की सामग्री सहित पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुकदमे में वांछित अभियुक्त साहिल के लगातार फरार चलने तथा गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उस पर ₹10,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी सर्विलांस एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के अधार पर कल दि०–29.06.26 को ग्रेटर नोएडा से उक्त इनामी अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-

साहिल पुत्र बहादुर निवासी बहादुर निवासी मालधन नं0–04, रामनगर, नैनीताल (उम्र 26 वर्ष)।

पुलिस टीम-

  1. श्री मोहन सिंह सौन प्रभारी SOG।
  2. उपनिरीक्षक श्री बीरेन्द्र बिष्ट (कोतवाली रामनगर)।
  3. हे0का0 कुंदन सिंह कठायत(SOG)।
  4. हे0का0 त्रिलोक रौतेला (SOG)।
  5. का0 अनिल गिरी(SOG)।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 2 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 5 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 5 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 4 views