दुग्ध सहकारिता को मिली नई मजबूती, 701वीं महिला दुग्ध समिति का हुआ शुभारंभ

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर पर्वतीय क्षेत्र की कुमियाखाल दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में स्वस्थ दुग्ध उत्पादन किट एवं बोनस वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर दुग्ध उत्पादकों को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वस्थ दुग्ध उत्पादन किट वितरित की गईं तथा बोनस देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध सहकारिता आंदोलन ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों की आर्थिक सशक्तता का मजबूत आधार बन चुका है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों से उत्पादन बढ़ाने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा सहकारी समितियों को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर पर्वतीय क्षेत्र की 701वीं भांकर दुग्ध उत्पादक सहकारी महिला समिति का भी शुभारंभ किया गया। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने फीता काटकर नई समिति का उद्घाटन किया। नई समिति के गठन पर ग्राम प्रधान नवीन चंद्र आर्या, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट, समिति अध्यक्ष मुन्नी देवी देवी एवं सचिव कुमारी खुशबू सहित क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

इस दौरान दुग्ध संघ अध्यक्ष बोरा ने कहा कि नई समिति स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को संगठित कर उनकी आय बढ़ाने तथा सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता खीमा शर्मा, ज्येष्ठ प्रमुख उमेश चंद्र पड़लिया, जिला पंचायत प्रतिनिधि कमलेश भट्ट तथा पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश आर्या सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालित प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पडियार, समिति अध्यक्ष मुन्नी देवी एवं सचिव ईश्वरी दत्त पडियार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से सभी अतिथियों, अधिकारियों, दुग्ध उत्पादकों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि “सशक्त किसान, समृद्ध गांव और मजबूत सहकारिता ही विकसित भारत की आधारशिला है।”

इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन /विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, पर्वतीय क्षेत्र प्रभारी हरीश आर्या, यातायात प्रभारी पूरन मिश्रा, सहायक प्रबंधक मीना रौतेला, मार्ग प्रभारी नीमा शाह, मार्ग प्रभारी रेखा आर्या, सुपरवाइजर तारादत्त बुधलाकोटी, क्षेत्र परिवेक्षक संतोष कुमार सहित दुग्ध संघ के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 2 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 5 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 4 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश