चयनित अग्निवीरों से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम धामी ने तिलक लगा कर दी शुभकामनाएं

हल्द्वानी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी आगमन पर उस समय गौरवान्वित हुए जब देवभूमि उत्तराखंड से चयनित 112 से अधिक अग्निवीरों ने भारत माता के जय घोष के साथ उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने मौजूद सभी चयनित अग्निवीरों से कहा भारत मां की रक्षा के लिए आ रहे आप सभी का भारतीय सेना में स्वागत है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतीक स्वरूप चयनित अग्निवीरों को तिलक लगाया और मां भारती की रक्षा के लिए जाने के लिए शुभ कामनाएं दी।ये चयनित अग्निवीर,यूथ फाउंडेशन में अभ्यास करके सेना में जा रहे है।

इस अवसर पर मौजूद यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि इस बार उनके 752 कैंडिडेट्स में से 710 का चयन अग्निवीर भर्ती में हुआ है। उन्होंने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के मोटिवेशन से यूथ फाउंडेशन उत्तराखंड के युवाओं को भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण देता है। लिखित एवं शारीरिक परीक्षाओं का अभ्यास कराता है।

उन्होंने अवगत कराया कि अभी तक 15 हजार से अधिक युवाओं को सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस आदि में राष्ट्र सेवा के लिए भेजा जा चुका है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नल कोठियाल के राष्ट्र सेवा के इस कार्य की प्रशंसा की और चयनित अग्निवीरों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

उल्लेखनीय है कि कर्नल अजय कोठियाल एवरेस्ट विजेता और सेना के विशिष्ट पदकों से सम्मानित रह चुके है और केदारनाथ आपदा के बाद केदारनगरी के पुनर्निर्माण के लिए उनकी सेवाओं को सराहा जाता है।

Related Posts

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

हल्द्वानी। महापौर गजराज सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सर्वसम्मति (ध्वनिमत) से…

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र (CIQA) द्वारा आयोजित विशेष व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत “How to Use AI in Teaching” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 12 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 11 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 9 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 14 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 9 views
क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा  वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती