मंगलपड़ाव में मोबाइल लूट कांड का खुलासा, मोबाइल लूटकर GPay से ₹42 हजार उड़ाने वाले दो युवकों को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। दिनांक 13.03.2026 को वादी हरेन्द्र सिंह पुत्र नकौल सिंह निवासी टीमर बड़ौन, खनस्यू जनपद नैनीताल द्वारा दी गयी तहरीर में बताया गया कि दिनांक 9.3.2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी का मोबाइल फोन लूट लिया गया तथा वादी के मोबाइल से गूगल पे के माध्यम से ₹42,000/- रुपये निकाल लिए गए।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0 FIR नं0 87/26 धारा 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 कुआशा शर्मा के सुपुर्द की गई।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:- उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए डॉ0 मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।

जिसके क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की गई।

दिनांक 14.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को लूटे गए मोबाइल फोन व ₹26,000/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- अरुण सोलंकी पुत्र आदेश सोलंकी निवासी एयरफोर्स गेट, नैनीताल रोड, थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली (उ0प्र0) उम्र – 19 वर्ष

2- सचिन सोलंकी पुत्र राजेन्द्र सोलंकी निवासी मुख्य बाजार, सर्प गांव को जाने वाले मार्ग, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा उम्र – 20 वर्ष

बरामदगी:-

1- 01 अदद मोबाइल फोन (विवो कंपनी)

2- ₹26,000/- रुपये नगद

पुलिस टीम:-

1- व0उ0नि0 भूपेन्द्र मेहता

2- उ0नि0 कुआशा शर्मा

3- हे0कानि0 इसरार नवी

4- का0 दिनेश नगरकोटी

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन