जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता–2026 का हुआ सफल आयोजन

हल्द्वानी। मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 26 फरवरी 2026 को मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में वॉलीबॉल, 800 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक तथा महिला वर्ग में कबड्डी, 400 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

उद्घाटन समारोह में निर्मला पंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी, नैनीताल; सुरेश पांडेय, सेवानिवृत्त उप निदेशक, खेल विभाग; तथा डोल्वी तेवतिया, उप निदेशक, मेरा युवा भारत नैनीताल उपस्थित रहीं।

पुरस्कार वितरण समारोह में गजराज सिंह बिष्ट, नगर निगम हल्द्वानी के महापौर, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

परिणाम इस प्रकार रहे—वॉलीबॉल: बिंदुखत्ता टीम प्रथम, हल्द्वानी ब्रदर्स क्लब द्वितीय।

कबड्डी (महिला): गरिमा की हल्द्वानी टीम प्रथम, पिंकी की टीम द्वितीय।

800 मीटर (पुरुष): हर्ष प्रथम, दीपक द्वितीय, अली तृतीय।

400 मीटर (महिला): हिमानी आर्या प्रथम, रिया कोरियाल द्वितीय, दीपा नेगी तृतीय।

गोला फेंक (महिला): करिश्मा जलाल प्रथम, दीपा कोरंगा द्वितीय, अंकिता तृतीय।

गोला फेंक (पुरुष): अभय शर्मा प्रथम, भास्कर पांडेय द्वितीय, निखिल जोशी तृतीय।

मुख्य अतिथि महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल का विकास भी करते हैं। युवाओं को नियमित रूप से खेलों से जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए।

समापन अवसर पर डोल्वी तेवतिया, उप निदेशक, मेरा युवा भारत नैनीताल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी रेफरी को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रकाश बिष्ट, मदन मोहन, भावना बिष्ट, अशोक एवं किरण का विशेष सहयोग रहा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन