मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद, SOTF कुमाऊं का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने की दिशा में आई0जी0 कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में कुमाऊं पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है।

स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स, कुमाऊं परिक्षेत्र द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 25.02.2026 को थाना पुलभट्टा क्षेत्र, जनपद उधम सिंह नगर में बड़ी कार्रवाई की गई।

आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड से प्राप्त आदेशों के क्रम में औषधि नियंत्रक विभाग की टीम, SOTF कुमाऊं परिक्षेत्र, व पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त चैकिंग के दौरान टीम—SOTF कुमाऊं एवं वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार—ने मुखबिर की सूचना पर थाना पुलभट्टा क्षेत्रांतर्गत ए.सके मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ बरामद कीं।

कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर से निम्नलिखित प्रतिबंधित/नियंत्रित दवाईयां बरामद की गईं—

  • Tramadol के 14,472 कैप्सूल
  • Alprazolam की 5,670 टैबलेट
  • Tramadol के 50 इंजेक्शन

उक्त मेडिकल स्टोर शकूर खान पुत्र सब्बीर खान, निवासी शक्तिफार्म रोड, ग्राम सेदोरा, चौकी बरा, थाना पुलभट्टा द्वारा संचालित किया जा रहा था। इस संबंध में थाना पुलभट्टा में NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम का विवरण :-

  1. प्रभारी, स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स एवं समस्त टीम, कुमाऊं परिक्षेत्र
  2. नीरज कुमार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर
  3. शुभम कोटनाला, औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर
  4. निधि शर्मा, औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर
  5. उ0नि0 दिनेश भट्ट , थाना पुलभट्टा ऊधमसिंहनगर
  6. का0 अनिल , थाना पुलभट्टा, ऊधमसिंहनगर

कुमाऊं पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर एवं सख्ती के साथ जारी रहेगा।“नशे पर वार — युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना हमारा संकल्प।

    Related Posts

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    • By Tanuja
    • August 2, 2026
    • 3 views
    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    • By Tanuja
    • August 1, 2026
    • 4 views
    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 7 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 11 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 7 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 8 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण