सर्किट हाउस काठगोदाम में 25 फरवरी से 27 फरवरी तक दिया जायेगा जनपद में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण

नैनीताल। जनगणना कार्य निदेशालय उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुपालन में, आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों हेतु जनपद नैनीताल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जायेगी।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि सर्किट हाउस काठगोदाम में जनगणना 2027 डिजिटल डेटा संकलन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण 25 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक पूर्वाह्न 10ः30 बजे से सर्किट हाउस काठगोदाम में दिया जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु जनपद के अधिकारी, कर्मचारी, तहसील, नगर पंचायत, नगर पालिका, परिषद कैटोमेंट, तकनीकी सहायकों,सेन्सस क्लर्क के साथ ही नगर आयुक्त, प्रमुख जनगणना अधिकारी तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु जनपद में पर्यवेक्षण हेतु जनगणना अधिकारियों के साथ ही सहायक चार्ज जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने जनगणना 2027 मे नियुक्त सभी अधिकारियों को सभी कार्य जिम्मेदारी के साथ सम्पादित करने के निर्देश दिये।

साथ ही उन्होंने कहा यह एक महत्वपूर्ण कार्य है सभी सम्बन्धित अधिकारी गम्भीरता से लें जो भी डाटा तैयार किया जाना है उसका अपने स्तर से भली भांति परीक्षण करना सुनिश्चित करें।

Related Posts

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

हल्द्वानी। महापौर गजराज सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सर्वसम्मति (ध्वनिमत) से…

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र (CIQA) द्वारा आयोजित विशेष व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत “How to Use AI in Teaching” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 12 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 9 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 14 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 11 views
महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा  वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती