हल्द्वानी न्यायालय की सुरक्षा पर हाई लेवल एक्शन, संयुक्त ऑडिट से व्यवस्थाओं की कड़ी समीक्षा

हल्द्वानी। वर्तमान सुरक्षा परिप्रेक्ष्य के दृष्टिगत आज हल्द्वानी न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी, जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल, एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मा0 अपर जिला जज हल्द्वानी सुजीत कुमार, मुख्य न्या0 मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश, एडीएम विवेक राय, एवं एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल द्वारा संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा न्यायालय परिसर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन सुरक्षा ऑडिट कर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान न्यायालय परिसर की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक मैनपॉवर, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं समन्वय व्यवस्था पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम गठित की जाए।

एसपी सिटी हल्द्वानी की अध्यक्षता में गठित टीम में शामिल रहेंगे —

न्यायालय परिसर के नामित प्राधिकारी अभिसूचना इकाई के अधिकारी स्थानीय थाना पुलिस प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन

उक्त टीम आपसी तालमेल एवं समन्वय स्थापित करते हुए न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करेगी।

इसी परिपेक्ष्य में एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद की समस्त पुलिस फोर्स को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी उच्च सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

नैनीताल पुलिस जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 4 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 14 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार