ऋषिकेश में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में बगावत, बीजेपी की बढ़ी परेशानियां

ऋषिकेश। नगर निगम चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। सभी पार्टियों के पार्षद और मेयर के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर लिया है, वहीं टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं में भाजपा में बगावत शुरू कर दी है। आधा दर्जन से अधिक पार्षद पद के प्रत्याशियों ने संगठन से बगावत कर नामांकन दाखिल कर दिया है। जिसने भाजपा की परेशानियों को बढ़ा दिया है।

निगम चुनाव के लिए भाजपा संगठन के द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद नाराज हुए कार्यकताओं ने अब पार्टी से बगावत कर नामांकन दाखिल कर दिया है, संगठन के जिला अध्यक्ष ने ऐसे लोगों का टिकट काट दिया है जो पार्टी में ठीक ठाक पदों पर बैठे थे, टिकट कटने से नाराज महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुंदरी कंडवाल, दो बार से लगातार महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रोमा सहगल, निवर्तमान पार्षद मनीष बनवाल, अनिल रावत सहित तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बागी तेवर अपनाते हुए नामांकन दाखिल कर दिया है।

टिकट कटने से नाराज भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा और निवर्तमान पार्षद सुन्दरी कंडवाल के कहा कि जिला अध्यक्ष ने निजी संबंधों के कारण उनका टिकट काट दिया है और अपने करीबी को टिकट दिया है, उन्होंने कहा कि मुझे जनता का प्यार पिछले निगम के चुनाव में मिला था और मैने जीत हासिल की थी, लेकिन मेरा टिकट कटना मेरी समझ से परे है, मैने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है और मैं चुनाव लडूंगी।

दो बार से लगातार महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष का पद संभाल रही रोमा सहगल ने भी संगठन से बगावत कर नामांकन दाखिल किया है, उनका कहना था कि मेरा टिकट क्यों काटा गया इसका जवाब मैने जिला अध्यक्ष से लिखित में मांगा है लेकिन अभी तक मुझे जवाब नहीं मिला है, उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की सक्रिय सदस्य रही हूं मेरे टिकट के लिए पूर्व सांसद और निवर्तमान मेयर सहित कई लोगों ने कहा था लेकिन फिर भी मेरा टिकट काट दिया गया, मैने नामांकन पर्चा भर दिया है, मैं पुरजोर तरीके से चुनाव लडूंगी।

ऋषिकेश भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, माधवी के नामांकन दाखिल करने के बाद शाम को उनके घर भाजपा की महिल मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह और मेयर के अधिकृत प्रत्याशी शंभू पासवान उनके घर पहुंचे थे, फिलहाल उनके बीच क्या बात हुई इसका अभी पता नहीं चल सका है।

वहीं इस सम्बन्ध में भाजपा के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा से बयान के लिए संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, अब जैसे ही उनका बयान आता है उसको प्रकाशित किया जाएगा।

Related Posts

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक बिगड़ी तबियत, एम्स ऋषिकेश में भर्ती

ऋषिकेश। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। अभी उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बता दें…

एम्स ऋषिकेश में आयोजित किया गया 5 वां दीक्षांत समारोह, समारोह में 434 छात्रों को भेंट की डिग्री

ऋषिकेश। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 10 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण