आज से 26 जनवरी तक स्वच्छ, सुरक्षित तथा सुव्यवस्थित परिवेश के लिए चलाया जा रहा एक विशेष अभियान

नैनीताल। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी तक जिले में आज से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद में गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी तक नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं स्वच्छ, सुरक्षित तथा सुव्यवस्थित परिवेश के निर्माण हेतु एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस संबंध में विभागों को आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि इस अभियान के अंतर्गत सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाय। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक मार्गों पर विद्यमान गड्ढों की पहचान कर त्वरित मरम्मत की जाय। विशेष रूप से विद्यालय, अस्पताल, बाजार, बस अड्डा एवं आबादी से जुड़े मार्गों को प्राथमिकता के ठीक करें।

स्वच्छता अभियान में जन-सहभागिता सेसड़क किनारे, नालियों, सार्वजनिक स्थलों, आबादी के प्रवेश बिंदुओं एवं बसासतों के अंतिम छोर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए इसमेंनागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रहे।

शहरी निकाय क्षेत्रों नगर निगम,नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों में नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी स्वयं नेतृत्व करते हुए अभियान का संचालन करेंगे। अभियान में अधिकाधिक संख्या में आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था (ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत) के निर्वाचित प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण स्वेच्छा से सक्रिय सहभागिता करेंगे। जिसमें विशेष रूप से सड़क किनारे, आबादी के आरंभिक बिंदुओं तथा बसासतों के अंतिम छोर पर सफाई एवं सुधार कार्य किए जाएंगे।

जिलाधिकारी नेमुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सभी उप जिलाधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वह इस अभियान का व्यक्तिगत संज्ञान लेते हुए क्षेत्रवार निगरानी एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कियह अभियान केवल औपचारिकता न होकर जन-संवेदना एवं जन-उत्तरदायित्व का उदाहरण बने, यह सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वह भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें, स्वच्छता बनाए रखें, प्रशासन का सहयोग करें तथा गणतंत्र दिवस को एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण में मनाने में सहभागी बनें।

Related Posts

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

नैनीताल। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आज स्यात कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय का निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों के डाइनिंग हाल,…

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 3 views
कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय  विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 4 views
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 2 views
विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार