उत्तरायणी पर्व व घुघुतिया त्यौहार पर आंचल का निःशुल्क कुल्हड़ दूध वितरण

हल्द्वानी। उत्तरायणी पर्व मेले एवं घुघुतिया त्यौहार के पावन अवसर पर आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं द्वारा नगर निगम के समीप पंडाल लगाकर निःशुल्क कुल्हड़ दूध वितरण कर सराहनीय जनसेवा की गई।

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शुद्ध, पौष्टिक व गरम दूध वितरित किया गया।इस दौरान करीब 7 हजार लोगों ने आंचल दूध का स्वाद लिया। ठंडे मौसम में कुल्हड़ में गरम दूध पाकर लोग गदगद नजर आए और उन्होंने आंचल दूध की गुणवत्ता की खुलकर सराहना की।

मेले में उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार की पहल से एक ओर स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलता है, वहीं दूसरी ओर पारंपरिक कुल्हड़ संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है। आंचल दुग्ध संघ की इस जनहितकारी पहल की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।

कार्यक्रम में नगर निगम महापौर गजराज बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट , ब्लॉक प्रमुख ओखलखांडा केडी रूवाली , पार्षद अमित बिष्ट, सुरेंद्र मोहन, दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, डिपो प्रभारी हेमंत पाल सहित विपिन तिवाड़ी, प्रखर साह, सुदर्शन मेहरा, कुलदीप रैकवाल, लोकेश शर्मा, मनोज चुनेरा, पारस कुलोरा, सुमित पांडे, अशोक सिंह, त्रिलोक नागदली, सुमित तिवाड़ी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व राहगीर उपस्थित रहे।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण