अप्रैल से पहले बढ़ेंगे आंचल दुग्ध उत्पादकों के दाम, दुग्ध संघ की गोष्ठी में लिया गया निर्णय

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के तत्वावधान में चोरगलिया में दुग्ध उत्पादकों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्येष्ठ जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख चिंतामणि चुफाल ने की, जबकि करन गंगोला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

गोष्ठी में दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं, दुग्ध मूल्य वृद्धि तथा संघ की विभिन्न योजनाओं पर को सुना गया इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध उत्पादकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम की समाप्ति के बाद अप्रैल माह से पूर्व दूध के मूल्य में वृद्धि की जाएगी, जिस पर शीघ्र ही बोर्ड बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

दुग्ध संघ के अधिकारियों ने उत्पादकों को संघ की योजनाओं, विपणन व्यवस्था और गुणवत्ता मानकों की जानकारी दी। गोष्ठी में 300 से अधिक दुग्ध उत्पादकों एवं महिला दुग्ध उत्पादकों ने प्रतिभाग किया। महिला दुग्ध उत्पादकों ने अपनी समस्याएं अध्यक्ष के समक्ष रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अपने संबोधन में कहा कि आँचल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पशुओं की सर्पदंश अथवा अन्य कारणों से मृत्यु होने पर संघ द्वारा मुआवजा प्रदान किया जाएगा, जिससे किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि गुणवत्ता युक्त दुग्ध उत्पादन, समयबद्ध भुगतान और पारदर्शी व्यवस्था संघ की पहचान है। महिला दुग्ध उत्पादकों की भागीदारी को और अधिक सशक्त किया जाएगा तथा पशु आहार, पशु स्वास्थ्य सेवाओं और विपणन व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।

गोष्ठी के दौरान दुग्ध संग्रहण, पशु आहार, पशु स्वास्थ्य एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। कार्यक्रम का संचालन पूरन चंद्र मिश्रा ने किया।इस अवसर पर संचालक मंडल सदस्य दीपा रैकवाल, गोविंद सिंह मेहता, सामान्य प्रबन्धक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, एएच रमेश मेहता, विपिन तिवाड़ी, अवशीतन केंद्र प्रभारी शांति कोरंगा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन बिष्ट, बलवंत सिंह मेहता, ग्राम प्रधान गजेंद्र प्रसाद, ज्योति चोसाली, गीता बुधानी सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सदस्य, दुग्ध उत्पादक, सहकारी समिति के पदाधिकारी एवं दुग्ध संघ के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मंत्री सौरभ बहुगुणा का मुकेश बोरा ने जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। बरसात और देवीय आपदा की परिस्थितियों तथा आगामी…

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य एवं धारी-पोखराढ़ निवासी किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से दुग्ध संघ एवं प्रबंध कमेटी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन