उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी का दशम दीक्षांत समारोह सम्पन्न

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह सोमवार, 12 जनवरी 2026 को गरिमामय एवं भव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं प्रदेश के महामहिम राज्यपाल ले. जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने की। इस अवसर पर कुल 18,146 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा स्तर की उपाधियाँ प्रदान की गई, जबकि 6 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि से सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारम्भ शोभायात्रा, राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने शैक्षणिक सत्र 2024–25 की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विस्तार, शोध गतिविधियों एवं शिक्षण गुणवत्ता सुदृढ़ीकरण के प्रयासों की जानकारी दी। इसके उपरान्त कुलाधिपति द्वारा विधिवत उपाधि-प्रदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।

पीएच.डी. उपाधि प्राप्त शोधार्थीशिक्षाशास्त्र विद्याशाखा: संजना रौतेला, नमिता बोरा, लता आर्यामानविकी विद्याशाखा: बसुदेव प्रसाद, शशांक शर्मा, कमल डिमरी, कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्राप्त शिक्षार्थी पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान: प्रेरणा भट्ट शिक्षाशास्त्र: प्रवेश कुमार विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्राप्त शिक्षार्थी (कुल 28)समाज विज्ञान विद्याशाखा अंकित ढौंडियाल, हितेश चंद्रा, रेखा गैड़ा, सबीहा खान, कुमारी दीक्षा, प्रियंका तिवारीशिक्षाशास्त्र विद्याशाखाबलवंत सिंह, रजनी गुरे, सौम्या कांडपाल, पंकज जोशी, अर्पिता शर्मा, जागृति चौहान, मानविकी विद्याशाखा, हिमांशु ओली, कुमारी हेमवंती, दीपिका, प्रवेश कुमार, स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा, कुसुमलता, सुमित गिरिप्रबंध अध्ययन एवं वाणिज्य विद्याशाखा, स्वाति बिष्ट, अंशुल अग्रवाल, अंकिता नेगीविज्ञान विद्याशाखा, योगिता रावत, मोनिका, अमित कुमार, हर्षिता मेहता, रैना शुक्ला, ईशिता पांडे, प्रायोजित स्वर्ण पदक, लाला देवकी नंदन नंद किशोर एजेंसीज स्मृति स्वर्ण पदक (पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान): प्रेरणा भट्ट, शीला देवी, धर्मपत्नी लाला ओम प्रकाश स्मृति स्वर्ण पदक (मानविकी): प्रवेश कुमार, भगवती देवी, लाला नंद किशोर स्मृति स्वर्ण पदक (प्रबंध अध्ययन एवं वाणिज्य): अंकिता नेगी, कल्याण भवति समिति पदक (शिक्षाशास्त्र): सौम्या कांडपाल, दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति द्वारा पीएच.डी. एवं स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों के साथ समूह-फोटोग्राफ लिया गया।

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की नवनिर्मित शौर्य दीवार, हिंदी वेबसाइट, ‘प्रगति के सोपान’ तथा त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का लोकार्पण किया गया। साथ ही उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान हेतु इस अवसर पर विश्वविद्यालय के 06 शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए, जिनमें प्रो. गिरिजा पाण्डेय, प्रो. पी. डी. पंत, प्रो. रेनू भट्ट, प्रो. जितेंद्र पाण्डेय, प्रो. मंजरी अग्रवाल, प्रो. डिगर सिंह फर्सवान शामिल थे।

इसके अलावा आई सी टी अनुभाग से विनीत पौरियाल को रेडियो ऐप ‘हैलो हल्द्वानी’ तैयार करने के लिए सम्मानित किया गया।अध्यक्षीय उद्बोधन में महामहिम कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को सत्य, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों के साथ निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया।

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक कार्यों की सराहना की तथा कहा कि विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा को घर घर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अच्छा कार्य कर रहा है, विश्वविद्यालय ने कई शिक्षण संस्थान, कारागार, सेना, आई आई टी रुड़की जैसे संस्थानों से समझौता कर सभी को उच्च शिक्षा से जोड़ने का काम किया है। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव द्वारा आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा राष्ट्रगान के पश्चात शोभायात्रा के साथ समारोह का समापन हुआ।

दीक्षांत समारोह में विद्यापरिषद के सदस्य प्रो. पी.एस. बिष्ट, डॉ. एच.सी. पुरोहित एवं कार्यपरिषद के सदस्य प्रो. बी.एस. राजपूत, रमेश चंद्र बिंजोला और डॉ. अजय कुमार गुप्ता, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, जी बी पंत नगर विश्वविद्यालय के प्रो एम एन एस चौहान, देव सिंह सुमन के कुलपति प्रो एन के जोशी, प्रो. एच पी शुक्ला, प्रो. उमा जोशी मौजूद रहे। शहर के विद्वतजन, जिलाधिकारी ललित मोहन जोशी समेत अन्य अधिकारी, नगर के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, माननीय विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, और अन्य गणमान्यों की उपस्थिति के साथ ही विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार, वित्त नियंत्रक एस. पी. सिंह व सभी विद्याशाखा के निदेशक व अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 11 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 10 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 12 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 10 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 12 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन