असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर कोर्स को विश्वस्तरीय बनाने हेतु अंतरराष्ट्रीय संस्थानों का सहयोग लेगा यूओयू

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) द्वारा संचालित असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर कोर्स को विश्वस्तरीय बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा। इस संबंध में यूओयू और नई दिल्ली स्थित कॉमनवेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फॉर एशिया (सीईएमसीए) के बीच एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक 10 जनवरी 2025 को आयोजित की गई।

बैठक में सीईएमसीए के निदेशक डॉ. बी. शैड्रैक ने कहा कि सीईएमसीए इस कोर्स के लिए उच्च गुणवत्ता की पाठ्य सामग्री विकसित करने में यूओयू को अकादमिक एवं वित्तीय सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव और विशेषज्ञता के माध्यम से यह पाठ्य सामग्री वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार की जाएगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि यह पहल उत्तराखंड में होमस्टे, ग्रामीण पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने यह भी कहा कि विकसित की जाने वाली यह पाठ्य सामग्री केवल उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे देश की सभी प्रमुख मुक्त विश्वविद्यालयों के साथ साझा किया जाएगा, जिससे वे भी इसका उपयोग कर सकें और कौशल-आधारित शिक्षा को मजबूत किया जा सके।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पाठ्य सामग्री के विकास में अंतरराष्ट्रीय संस्थानों की सहायता ली जाएगी तथा सामग्री की समीक्षा अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों द्वारा की जाएगी, ताकि यह सामग्री विश्वस्तरीय, व्यावहारिक और रोजगारोन्मुख बन सके।

इस ऑनलाइन बैठक में प्रो. जीतेंद्र पांडे, मोनिका शर्मा, प्रो. आशुतोष के. भट्ट, डॉ. गोपाल दत्त तथा डॉ. मनोज कुमार पांडे उपस्थित रहे। यह भी तय किया गया कि कोर्स से संबंधित सभी गतिविधियों का समन्वय डॉ. मनोज कुमार पांडे एवं उनकी विभागीय टीम द्वारा किया जाएगा।

यह सहयोग उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के लिए कौशल-आधारित शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन