उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के एम. ए. गृह विज्ञान पाठ्यक्रम की कार्यशाला का आज दिनांक 8 जनवरी 2026 को समापन हुआ। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने एम. ए. गृह विज्ञान पाठ्यक्रम की प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर की कार्यशालाओं का निरीक्षण किया और शिक्षार्थियों के उत्साह एवं प्रतिभागिता की सराहना की।

कुलपति लोहनी द्वारा कार्यशाला की संपूर्ण प्रशिक्षण प्रक्रिया, पाठ्यवस्तु, व्यवहारिक गतिविधियों तथा शिक्षार्थियों की सहभागिता का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुलपति महोदय ने कार्यशाला का अवलोकन करते हुए कहा कि कार्यशाला की संरचना वर्तमान शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं कौशल-आधारित शिक्षा के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं दूरस्थ शिक्षा के शिक्षार्थियों के ज्ञान, दक्षता एवं आत्मविश्वास को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के अनुशासन, सीखने की जिज्ञासा एवं सक्रिय सहभागिता की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम, नवाचार एवं गुणवत्ता-आधारित कार्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

निदेशक स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा, प्रोफेसर मंजरी अग्रवाल ने शिक्षार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी सीखने के अनुभव एवं अपेक्षाएँ जानीं तथा समाधानपरक सुझाव प्रदान किए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ न केवल अकादमिक विकास को बढ़ावा देती हैं, बल्कि रोजगारपरक कौशलों के सृजन में भी सहायक सिद्ध होती हैं।

कार्यशाला में डी० एस० बी० कैम्पस नैनीताल की गृह विज्ञान विभाग की प्रो० लता पांडे तथा पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक प्रो० के० के० पांडे भी उपस्थित रहे। प्रो० पांडे ने बच्चों के कार्य की सहारना की तथा उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, वित्त नियंत्रक, तथा उपस्थित प्राध्यापकों ने भी शिक्षार्थियों के प्रयासों को सराहा। कार्यशाला गृह विज्ञान विभाग के संकाय सदस्यों डॉ० दीपिका वर्मा, डॉ० प्रीति बोरा, मोनिका द्विवेदी, डॉ० ज्योति जोशी और डॉ० पूजा भट्ट द्वारा आयोजित की गई।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 10 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 10 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 12 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 12 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन