जिलाधिकारी रयाल ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन नैनीताल की ली समीक्षा बैठक

हल्द्वानी। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन नैनीताल की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में विधायक कालाढुंगी बंशीधर भगत एवं लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट ने भी प्रतिभाग किया गया।

बैठक का संचालन करते हुए नोडल जल जीवन मिशन नैनीताल विशाल सक्सेना द्वारा अवगत कराया कि जेजेएम अंतर्गत 152 कार्य बजट उपलब्ध न होने के कारण अभी अपूर्ण हैं।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण पाइपलाइन पेयजल योजना में एकल एवं बहुल ग्रामीण योजनाएं की आईडी शीघ्र ही बनाई जानी है एवं राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन देहरादून एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन नैनीताल द्वारा आईडी बनाने की तिथियां शेड्यूल की गई है।

बैठक में वन प्रकरणों से जुड़े मुद्दे पर देवला तल्ला पजाया एवं देवला मल्ला पजाया, बागजाला पेयजल योजना की स्थिति पर जानकारी ली गई तथा योजना में खुदी सड़कों पर शीघ्र बैठक कराने के निर्देश दिए।

बैठक में विधायक लालकुआं द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ ग्रामीण सड़कों पर डामरीकरण कार्य रह गया है उसे शीघ्र कराया जाय इस संबंध में नोडल अधिकारी द्वारा सदन को अवगत कराया गया कि फंड न होने से किसी भी प्रकार से डामरीकरण का कार्य लोनिवि द्वारा नहीं किया जा रहा है।

बजट उपलब्ध होने पर तत्काल अवशेष कार्य कर लिया जाएगा। बैठक में विधायक कालाढूंगी द्वारा सदन को अवगत कराया गया कि पेयजल विभाग द्वारा पेयजल योजनाएं चलाई तो गई है परंतु कई स्थानों पर पूर्ण कनेक्शन नहीं दिए गए हैं।

हल्द्वानी विकास खंड में देवलचोड, हरीपुर नायक, ईसानगर, पनियाली, भीमताल के रसोल,खेरोला पांडे, गंगरेटी, ओखलाकाडा के आम, हरीशताल चमोली गंजा, साल, मठेला रामगढ़ के बसगाव, धारी में बबियाड, च्यूरीगार, दुधली आदि में जल संयोजन नहीं दिए जाने की शिकायत मिली, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा भारी रोष व्यक्त किया गया एवं निर्देश दिए गए कि योजनांतर्गत प्रगति के साथ साथ योजना में बिछाई गई पाइप लाइनों का सफल संचालन भी ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पेयजल विभाग ऐसे कार्यों हेतु एक कार्य योजना तैयार कर पेयजल विहीनों को पेयजल देना सुनिश्चित करें।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए की सभी प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों, पंचायत भवनों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी पेयजल कनेक्शन समय पर दिया जाए।

जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर लोक निर्माण विभाग से समन्वय कर खोदे गए सभी सड़क मार्गों पर डामरीकरण निस्तारण के संबंध में पुनः बैठक कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश