विंटर कार्निवाल में संस्कृति का उत्सव: नैनीताल में रंगारंग सांस्कृतिक संध्या, लोक-संस्कृति व युवाओं के जोश से गूंजा नैनीताल

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय संस्कृति, लोककला और विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से नैनीताल में 22 से 26 दिसंबर, 2025 तक आयोजित किए जा रहे विंटर कार्निवाल के अंतर्गत मंगलवार सांयकाल भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य मंच पर दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर सांसद नैनीताल – उधम सिंह नगर क्षेत्र अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, अध्यक्ष नगर पालिका सरस्वती खेतवाल, कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पर्यटन,सहित अन्य उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना की गई।

कार्यक्रम में वंदना, स्वागत गीत के साथ ही कुमाऊनी एवं गढ़वाली लोकगीतों, पारंपरिक नृत्यों एवं हिन्दी, पंजाबी व आधुनिक गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों एवं युवाओं की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़ना ही पहाड़ की पहचान को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट एवं अध्यक्ष नगर पालिका सरस्वती खेतवाल, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने भी अपने संबोधन में विंटर कार्निवाल की सराहना करते हुए इसे स्थानीय संस्कृति के संरक्षण, पर्यटन संवर्धन एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने वाला आयोजन बताया तथा सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।

स्टार नाइट में सुप्रसिद्ध लोक एवं बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, राकेश खनवाल, नीरज मिश्रा एवं चारु सेमवाल की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब थिरके। वहीं, पंजाबी-बॉलीवुड कलाकार परमिश वर्मा की ऊर्जावान प्रस्तुति ने युवाओं में विशेष उत्साह भर दिया और पूरा परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा।

धामी सरकार की यह पहल न केवल स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर रही है, बल्कि शीतकालीन पर्यटन को नई पहचान देने, युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।

विंटर कार्निवाल के माध्यम से नैनीताल एक बार फिर संस्कृति, पर्यटन और उत्सवों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है, जो राज्य सरकार की पर्यटन-हितैषी एवं संस्कृति-संरक्षण की दूरदर्शी सोच को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश