नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा नैनीताल में आयोजित होने वाले विंटर कार्निवाल महोत्सव के दौरान समुचित पुलिस प्रबंध कर महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के निर्देश दिए गए है।
आज दिनांक 23.12.2025 को एसपी नैनीताल/ यातायात डॉ0 जगदीश चंद्रा द्वारा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
- समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी संपादित करें।
- डाइवर्जन प्लान को सुव्यवस्थित तरीके से लागू कराएं।
- दर्शकों/ पर्यटकों को कोई समस्या होने पर समाधान/ सहायता हेतु तत्पर रहें।
- पर्यटकों तथा दर्शकों के साथ शालीन व्यवहार करें।
ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेम चंद्र पंत, यातायात प्रभारी नैनीताल वेद प्रकाश भट्ट, थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल तथा ड्यूटीरत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।





