नैनीताल जिले में महंगा हुआ आंचल का दूध

हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का 75वां सामान्य निकाय अधिवेशन शनिवार को पीलीकोठी स्थित एक बैंक्वेट हाल में हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ बैठक का आरंभ हुआ। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने एक फरवरी से आंचल दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने की घोषणा की।

साथ ही महंगाई को देखते हुए दुग्ध उत्पादकों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि चार रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर छह रुपये प्रति लीटर करने की मांग शासन से की है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों की दुग्ध समिति के सचिवों की प्रोत्साहन राशि भी 25 पैसे प्रति लीटर दिए जाने का निवेदन सरकार से किया है।

बताया कि महिलाओं के बनाए उत्पादों को दुग्ध समितियों के माध्यम से खरीदकर दुग्ध संघ के माध्यम से बाजार में उतारा जाएगा। ताकि स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे उत्पादों को बेहतर बाजार मिले और लोगों की आय में वृद्धि हो। इसी के साथ लोगों से स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है।

आगामी माह में जिले में भव्य मेले का आयोजन करने की तैयारी है, जिसमें दुग्ध उत्पादक शामिल होंगे। साथ ही दीपावली से उत्तरायणी के बीच दुग्ध समिति के सचिवों को भी सम्मानित किया जाएगा। इधर, दुग्ध संघ ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 277.84 करोड़ रुपये बजट का प्रविधान किया है। जिसमें 336.05 लाख नकद लाभ और 194.05 लाख रुपये शुद्ध लाभ होने का अनुमान है।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, मेयर गजराज बिष्ट, दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, डा. अनिल कपूर आदि मौजूद रहे।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण