करवाचौथ की खरीददारी के दौरान चोरी करने वाली बुवा भतीजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही तथा चोरी की रोकथाम एवं अनावरण किये जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी एवं नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा अमर चंद शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में आपराधिक व चोरी की रोकथाम एवं अनावरण गिरफ्तारी/ कार्यवाही किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में चौकी मंगलपड़ाव हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.10.2025 को 02 महिला चोर को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया गया।

विवरणः–

दि0-09.10.2025 को वादिनी सुशीला आर्या पति रमेश चन्द्र नि0- जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा थाना-काठगोदाम जिला-नैनीताल द्वारा तहरीर दी गई कि वह करवाचौथ की खरीददारी के लिए बाजार में आई थी तो साहूकार लाईन बाजार मंगलपड़ाव के बाहर फड़ में खरीददारी के दौरान अचानक पीछे से आई दो महिलाओं द्वारा मेरे हाथ में कपड़े के थैले के अन्दर से मेरा पर्स चोरी किया गया।

तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में एफआईआर नं0-340/2025 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग की विवेचना उ0नि0 गौरव जोशी चौकी प्रभारी मंगल पङाव के सुपुर्द की गयी।

पुलिस टीम द्वारा अभियोग से सम्बन्धित संदिग्ध महिलाओ की पुलिस कन्ट्रोल रूम सीसीटीवी प्रभारी उ0नि0 जितेन्द्र सिंह से सहायता प्राप्त कर पुलिस कन्ट्रोल रुम द्वारा शहर के सीसीटीवी फुटेज व आसपास के कैमरे का अवलोकन कर फुटेज के माध्यम से चौकी मंगलपड़ाव क्षेत्र सिंधी चौक हल्द्वानी के पास उक्त दोनो महिलाओ मिथलेश पत्नी सुरेन्द्र उम्र- 24 वर्ष नि0- पूनापुर बिसलपुर रोड जिला- बरेली उ0प्र0 एवं मीना पत्नी रामकिशोर नि0- ट्रांजिट कैम्प पोस्ट आफिस वाली गली रुद्रपुर मूल निवासी- ग्राम चौखण्डी पो0- अलईया थाना-हाफिजगंज जिला बरेली उ0प्र0 को पकड़ कर तलाशी ली गई तो उक्त महिलाओ से वादिनी का पर्स रंग भूरा मय रु0- 3000/- आधार कार्ड व रिज्यूम तथा एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ।

अभियोग में धारा 317(2),3(5) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी कर अभियुक्ता मीना एवं मिथलेश उपरोक्त को धारा 303(2),317(2),3(5) भा0न्या0सं0 में गिरफ्तार किया।

पूछताछ अभियुक्त गण-

उक्त महिलाओ से पूछताछ करने पर बताया कि दोनो लोग मिलकर त्योहारों के समय जहां महिलाओ की भीड़ होती हैं वहां पर महिलाओ के पर्स व ज्वैलरी की चोरी करते हैं। दोनो पहले टारगेट वाली महिला के दोनो तरफ खड़े होकर उसके उलझा देते हैं फिर महिला का पर्स या सामान चोरी कर लेते हैं। इससे पहले भी हम हल्द्वानी बाजार में चोरी कर चुके हैं। दोनों रिश्ते में बुआ भतीजी हैं।

गिरफ्तारी टीम-

  • उ0नि0 गौरव जोशी प्रभारीचौकी मंगलपड़ाव कोतवाली हल्द्वानी
  • का 866 नापु भूपाल सिंह मंगलपड़ाव कोतवाली हल्द्वानी
  • का0 65 नापु संतोष विष्ट मंगलपड़ाव कोतवाली हल्द्वानी
  • म0का0 93 नापु राधारानी मंगलपड़ाव कोतवाली हल्द्वानी

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण