दशहरा पर्व के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात रहेगा डाइवर्ट, यह रहेगा यातायात प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था

हल्द्वानी। दशहरा पर्व के अवसर पर 2.10.2025 को हल्द्वानी शहर का यातायात प्रभावी रहेगा। समय दोपहर 14:00 बजे से दशहरा कार्यक्रम समाप्ति तक छोटी बड़ी गाड़ियों के लिए यातायात प्लान तय किया गया है।

रोडवेज बसों एवं सिटी/सिडकुल बसों का डायवर्जन-रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज / सिटी/सिडकुल की बसें टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा तक आ सकेंगी या फिर होंडा शोरूम तिराहा से तीनपानी तिराहा से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से तिकोनिया से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज तक आ सकेंगी।

बरेली रोड से आने वाली रोडवेज बसें एवं सिटी/सिडकुल की बसें तीनपानी से मंडी होते हुए होंडा शोरूम तिराहा तक आ सकेंगी या तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से तिकोनिया से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज तक आ सकेंगी।

कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें एवं अन्य प्राईवेट सिडकुल की बसें लामाचौड़ तिराहा से डायवर्ट होकर ऊंचापुल/लालढांठ तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से हाईडिल तिराहा होते हुए तिकोनिया से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज तक आ सकेंगी।

रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसें रोडवेज पूर्वी गेट से तिकोनिया से नारीमन तिराहा से गोला बाईपास होते हुए तीनपानी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को रोडवेज पूर्वी गेट से तिकोनिया होते हुए हाईडिल तिराहा नैनीताल रोड से डायवर्ट कर पनचक्की से चंबल पुल होते हुए ऊंचापुल/कटघरिया से कालाढूंगी की ओर भेजा जायेगा।

छोटे वाहनों का डायवर्जन-बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास से नारीमन तिराहा काठगोदाम को जायेंगे तथा शेष छोटे वाहन गाँधी इण्टर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफ०टी०आई० तिराहा से आई०टी०आई० तिराहा होते हुए क्रियाशाला तिराहा से मुखानी चौराहा/अटल रोड तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन आई०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट होकर मुखानी चौराहा होते हुए पनचक्की तिराहा से हाइडिल/कालटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

कालाढूंगी रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन ऊँचापुल तिराहा / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की होते हुए हाईडिल/कॉलटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेगें व अन्य छोटे वाहन मुखानी चौराहा / अटल रोड तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं बरेली रोड/रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन नारीमन तिराहा काठगोदाम से गोला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर जायेंगे। एवं कालाढुंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन कॉलटैक्स तिराहा / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से लालडॉट/ऊँचापुल तिराहा से कालाढुंगी रोड की ओर जायेंगे।

नैनीताल रोड काठगोदाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त छोटे वाहन-

  1. महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर कुल्यालपुरा तिराहा से पानी की टंकी तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
  2. नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर अल्मोडा अर्बन बैंक तिराहा से जेल रोड तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यातायात डाइवर्ट का सीमित समय-

  1. संपूर्ण शहर क्षेत्र में भारी (छोटे/बड़े) वाहनों का आवागमन दशहरा कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा। अपने आवागमन के दौरान बायपास मार्गों का प्रयोग करेंगे।
  2. यह यातायात/डायवर्जन प्लान आवश्यक सेवा संबंधी वाहनों पर भी लागू रहेगा पार्किंग व्यवस्था-

ओके होटल के सामने स्टेडियम वाली गली में रोड के किनारे दुपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

सिन्धी स्वीट्स के बगल में मैजिक स्टैण्ड पर दुपहिया वाहनो की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

तहसील परिसर हल्द्वानी में दुपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

निजी वाहन कार पार्किंग-कालाढुंगी रोड से आने वाले वाहन पर्वतीय उत्थान मंच में पार्क किए जाएंगे। रामपुर रोड से आने वाले वाहन एच०एन० इंटर कॉलेज में पार्क किए जाएंगे।

नैनीताल रोड से आने वाले वाहन ठण्डी सड़क / वर्कशॉप लाइन में पार्क किए जाएंगे।

बरेली रोड से आने वाले वाहन लक्ष्मी शिशु मंदिर/गांधी इंटर कॉलेज के पास पार्क किए जाएंगे।

ऑटो / मैजिक स्टैण्ड भोलानाथ ऑटो स्टैण्ड का संचालन जेल रोड तिराहा से किया जायेगा। ओके होटल ऑटो स्टैण्ड का संचालन बर्फ वाली गली से किया जायेगा।

सिन्धी स्वीट्स मैजिक स्टैण्ड एव सरगम ऑटो स्टैण्ड का संचालन एच०एन० इन्टर कालेज रामपुर रोड से किया जायेगा।

रोडवेज स्टेशन तिराहा, कालाढूंगी तिराहा, ओके होटल तिराहा,सिटी चौक के मध्य समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

  • रामलीला मैदान में दशहरा पर्व पर सम्मिलित होने वाले समस्त दर्शनार्थियों से आग्रह है कि वाहन पार्किंग संबंधी असुविधा से बचने के लिए अधिक से अधिक पैदल अथवा सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें।
Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन