तहसील हल्द्वानी में लगातार मिल रही शिकायतों का जिलाधिकारी वंदना ने लिया संज्ञान, कई कर्मियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

नैनीताल। जिलाधिकारी कार्यालय, नैनीताल से प्राप्त सूचना अनुसार, तहसील हल्द्वानी में लगातार मिल रही शिकायतों पर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुपालन में, आयुक्त कुमाऊँ मण्डल द्वारा किए गए निरीक्षण में मिली अनियमितताओं का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नैनीताल वंदना द्वारा विभिन्न कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

1. तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट को तहसीलदार हल्द्वानी के पद से स्थानांतरित किया गया है तथा उनके विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि (Special Adverse Entry) अंकित की गई है।

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष जून माह में जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा किए गए वार्षिक निरीक्षण में भी तहसीलदार हल्द्वानी के कार्यालय व न्यायालय कार्य में विभिन्न अनियमितताएं पाई गई थीं, जिस पर उन्हें कठोर चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार हेतु एक माह का समय दिया गया था। चेतावनी के बाद भी आयुक्त कुमाऊं मण्डल के निरीक्षण में गंभीर खामियां पाई गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि तहसीलदार द्वारा न तो अपनी कार्यप्रणाली में सुधार किया गया और न ही अधीनस्थ कार्मिकों पर नियंत्रण रखा गया। फलस्वरूप दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि उनके सेवा अभिलेख में अंकित की जाएगी।

2. हल्द्वानी तहसील में कार्यरत सर्वे कानूनगो अशरफ अली को हल्द्वानी तहसील से अवमुक्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा उन्हें उनके मूल जनपद ऊधम सिंह नगर वापिस किया गया है तथा उनके निलंबन की संस्तुति नियुक्ति अधिकारी, जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को प्रेषित की गई है।

3. लंबे समय से तहसील हल्द्वानी में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट को भी जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा तत्काल प्रभाव से हल्द्वानी से स्थानांतरित कर दिया गया है।

तहसील हल्द्वानी में प्रकाश में आई अनियमितताओं की जांच की जा रही है, जांच पूर्ण होने पर दोषी पाए जाने वाले अन्य कार्मिकों पर भी कार्यवाही की जाएगी ।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन