बालिकाओं की सुरक्षा के लिए स्कूल–कॉलेज के बाहर सादे वस्त्रों में भी पुलिस का रहेगा पहरा, मनचलों पर पुलिस का शिकंजा कसने की तैयारी

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में रोजाना बालिकाओं की सुरक्षा हेतु स्कूल टाइम पर छात्राओं पर बुरी नजर डालने और कमेंट करने वालों पर पैनी नजर रखते हुए कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियों को इसके लिए सख्त निर्देश व साथ ही सादे वस्त्रों में तैनात पुलिसकर्मी भी लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

जिसके अंतर्गत मनचलों पर शिकंजा, अनावश्यक भीड़ पर कार्यवाही नाबालिक चालकों पर शिकंजा एवं जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नैनीताल पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, रामनगर व लालकुआ के पर्यवेक्षण में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में बालिकाओं की सुरक्षा हेतु स्कूलों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा लगाकर अराजकतत्वों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

  • मनचलों पर शिकंजा– पुलिस टीम रोजाना स्कूल टाइम पर छात्राओं पर बुरी नजर डालने और कमेंट करने वालों पर पैनी नज़र रखते हुए कार्यवाही कर रही है।
  • अनावश्यक भीड़ पर कार्यवाही– स्कूलों के बाहर आवश्यक खड़े होने का स्पष्ट कारण न बता पाने पर 34 लोगों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई तथा ₹8200 का जुर्माना जमा करवाया गया। साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में अनावश्यक रूप से स्कूलों के बाहर पाए जाने पर और भी सख्त कार्रवाई होगी। इसके अतिरिक्त कुल- 08 वाहन सीज किये गए।
  • नाबालिक चालकों पर शिकंजा– थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान 3 नाबालिग बालकों द्वारा वाहन चलाने पर वाहन सीज किए गए तथा उनके परिजनों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किये गए।तीनों नाबालिकों एवं पीछे बैठे अन्य 2 व्यक्तियों को बाल कल्याण अधिकारी द्वारा काउंसलिंग कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
  • जागरूकता अभियान– छात्र–छात्राओं को गौरा शक्ति एप की जानकारी व महिला अपराध व पोक्सो एक्ट से संबंधित कानूनों की जानकारियां, साइबर अपराध की जानकारी व इनसे सतर्क रहने तथा बचने के उपाय, नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान, नशे के घातक दुष्परिणाम व नशे से जुड़े उत्तरोत्तर अपराध, ट्रैफिक नियमों एम.वी. एक्ट की जानकारी दे कर जागरूक किया गया।
  • कड़ी चेतावनी– पुलिस ने साफ किया कि स्कूल–कॉलेज के बाहर अराजकतत्वों की कोई जगह नहीं होगी और बच्चों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।
Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन