पेपर लीक मामले को लेकर उग्र हुई कांग्रेस, भाजपा सरकार व UKSSSC आयोग का फूंका पुतला, इस्तीफे की की मांग

हल्द्वानी। UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से नाराज़ कांग्रेस आज सड़कों पर उतर आई। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया तथा राज्य सरकार व आयोग का पुतला दहन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और इस्तीफे की मांग की गई।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा –”राज्य सरकार की नाकामी का परिणाम है पेपर लीक। भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को बेचने पर उतारू है।”

उन्होंने आगे पुलिस प्रशासन की भूमिका पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुतला दहन रोकने में जिस तत्परता से पुलिस लगी थी, यदि उतनी तत्परता जिला पंचायत चुनाव के दौरान दिखाई होती तो लोकतंत्र की हत्या की साजिश विफल हो जाती और देवभूमि शर्मसार होने से बच जाती।

महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि पेपर लीक प्रकरण भाजपा सरकार की पूर्ण विफलता का प्रतीक है। यह युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है, वहीं कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने और युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए वचनबद्ध है।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि भाजपा सरकार चाहे जितना जोर लगा ले, लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं कर पायेगी। कांग्रेस बेरोजगार युवाओं की हर लड़ाई पूरे दमखम से लड़ेगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में हेमंत बगडवाल, एन. बी. गुणवंत, नरेश अग्रवाल, मधु सांगूड़ी, जया कर्नाटक, राधा आर्य, कमला सनवाल, सुहैल सिद्दीकी, मलय बिष्ट, हेमन्त साहू, लाल सिंह पवार, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, गिरीश पांडे, मयंक भट्ट, हेम जोशी, विशाल भोजक, इंद्र पाल आर्य, महेशानंद, रेनू तोमर, सविता गुररानी, मंजू दानु, पार्षद मोना शर्मा, पार्षद ऐड. धर्मवीर, पार्षद शरीफ अहमद, हरीश लाल वैध, गोविन्द बगडवाल, जगमोहन बगडवाल, नवीन सांगूड़ी, संदीप जोशी, कैलाश साह, गजेंद्र गोनिया, राजेंद्र बिष्ट, गुरप्रीत प्रिंस गोविन्द बिष्ट, बिनोद कुमार, राज कुमार, देवेश तिवारी, कमल मेहता, गणेश टमटा, साद अली, सालीम, अबरार भाई, राजा फर्सवान, प्रकाश आर्या, अमित रावत, इंजी. सुमित आदि उपस्थित रहे। और सभी ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग सहित भाजपा सरकार और UKSSSC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण