कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मालरोड का किया निरीक्षण, स्थाई समाधान के दिए निर्देश

नैनीताल। नैनीताल नगर के लोअर माल रोड में सड़क में भू धसाव होने के कारण ऐहतियातन इस मार्ग पर यातायात को रोक दिया गया था, साथ ही लोक विभाग नैनीताल की ओर मार्ग में हो रहे भू कटाव के स्थाई रोकथाम कार्य पूर्ण होने तक लोअर माल रोड को मालरोड से जोड़े जाने हेतु वैकल्पिक रूप से रैंप का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।

गुरुवार को कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत द्वारा लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ नैनीताल स्थित मालरोड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने सड़क के भू धसाव स्थल एवं रैम्प निर्माण कार्य समेत भू धसाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सड़क सुरक्षा आदि कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान उपस्थित भू वैज्ञानिक लेघराज से क्षेत्र में पूर्व में कराए गए भू वैज्ञानिक सर्वे के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा सिंचाई विभाग को क्षेत्र में अधिक नुकसान न हो इस हेतु झील के चारों तरफ क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत का प्रस्ताव यथाशीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि यहॉं के स्थाई समाधान हेतु उत्तराखंड शासन द्वारा प्राथमिकता से इस परियोजना को लिया जा रहा है। इस हेतु इसके स्थाई मरम्मत हेतु यथाशीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाय।

आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यातायात शीघ्र सुचारू करने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 25 मीटर सड़क भाग में क्षति मरम्मत हेतु लोक निर्माण विभाग को वर्ष 2018 में लगभग 4 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है जिससे विभिन्न कार्य हुए भी हैं शेष कार्य जो होने हैं उन्हें यथाशीघ्र करने हेतु आयुक्त द्वारा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भू वैज्ञानिकों की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार मालरोड में लगभग 190 मीटर सड़क में भू-धसाव हो रहा है, उसके मरम्मत एवं स्थाई ट्रीटमेंट हेतु लोक निर्माण विभाग टीएचडीसी के साथ मिलकर शीघ्र ही डीपीआर तैयार कर शासन को भेजें।

कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि मालरोड सड़क भू धसाव का स्थाई ट्रीटमेंट करना नितांत आवश्यकीय है इस हेतु लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग इसे प्राथमिकता में रखते हुए कार्य करें।

इस दौरान लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता द्वारा विभागीय स्तर पर क्षेत्र में हो रहे भू धसाव की रोकथाम एवं उसके स्थाई समाधान हेतु की जा रही कार्यवाही आदि के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान आयुक्त कुमाऊँ द्वारा मालरोड स्थित पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया गया, तथा क्षतिग्रस्त भवन की शीघ्र मरम्मत हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष नगर पालिका सरस्वती खेतवाल, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एस बृजवाल, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ला, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, भू वैज्ञानिक लेघराज सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन