जनपद में विशेष वाहन चैकिंग अभियान जारी, ड्रंक एंड ड्राइव में 26 चालक गिरफ्तार, 34 वाहन सीज

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के दिशा- निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल, प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआ, सुमित पांडेय सीओ रामनगर सभी थाना प्रभारियों, यातायात प्रभारी द्वारा पुलिस टीम के साथ जनपद में देर रात तक “ड्रंक एंड ड्राइव” चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहनों को रोककर चालकों की जांच ‘अल्कोमीटर’ से की गई।

जांच में निम्नलिखित कार्यवाही की गई-

  • ड्रंक एंड ड्राइव में 26 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किये गए।
  • ओवर स्पीड में 38 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
  • 9 चालकों के डीएल निरस्तीकरण

इसके अतिरिक्त जनपद में दिनांक 17-09-2025 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 520 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई 34 वाहन सीज किए गए, 1,31,900 रुपये जुर्माना जमा किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

जनपद पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे की अवस्था और ओवर स्पीड में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन